फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Council of Ministers meeting: PM Modi sets agenda for three years for all ministries

मंत्रिपरिषद बैठक: पीएम मोदी ने सभी मंत्रालयों के लिए तय किया तीन साल का एजेंडा

Mon, 09 Aug 2021 03:26 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 09 Aug 2021 03:26 AM IST
सार

  • प्रधानमंत्री मोदी के कामकाज में तेजी लाना चाहते हैं
  • मंत्रिमंडल विस्तार के तत्काल बाद पीएम ने कैबिनेट मंत्रियों से राज्य मंत्रियों को तत्काल जिम्मेदारी देने का दिया निर्देश 

विज्ञापन
Council of Ministers meeting: PM Modi sets agenda for three years for all ministries
मंत्रियों के साथ बैठक करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल की शेष अवधि के लिए सभी मंत्रालयों के कामकाज का एजेंडा तय कर दिया है। सभी मंत्रालय अब अगले तीन साल तक पीएम के तय एजेंडे पर काम करेंगे।

विज्ञापन


कामकाज की प्राथमिकता तय, स्वतंत्रता दिवस के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक में होगी विस्तृत चर्चा
इस संबंध में मंत्रिपरिषद की मैराथन बैठक इसी महीने स्वतंत्रता दिवस के बाद होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री भावी एजेंडे पर विस्तार से चर्चा करेंगे। मंत्रिपरिषद की तीन दिवसीय बैठक पहले मंगलवार से होनी थी, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों के कारण इसे टाल दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बैठक में पीएम मोदी व्यक्तिगत रूप से जायजा लेंगे कि कैबिनेट मंत्रियों ने अपने-अपने राज्य मंत्रियों का किस प्रकार कार्य विभाजन किया है। जरूरत पड़ने पर जूनियर मंत्रियों को लेकर पीएम कैबिनेट मंत्रियों को दिशा निर्देश भी दे सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल विस्तार के तत्काल बाद पीएम ने कैबिनेट मंत्रियों से राज्य मंत्रियों को तत्काल जिम्मेदारी देने का निर्देश दिया था। प्रधानमंत्री हर तीन महीने पर इसी तरह मंत्रिपरिषद की बैठक बुला कर उसके कामकाज की समीक्षा करेंगे। वह चाहते हैं कि मंत्रालय में गतिशीलता बनी रहे और जिम्मेदारी का दबाव भी बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामकाज में तेजी लाना चाहते हैं पीएम
पीएमओ सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री सरकार के कामकाज में तेजी लाना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि मंत्रालयों से जुड़े अहम कार्य पहली प्राथमिकता बने। इसके लिए अलग-अलग मंत्रालय के लिए अहम कार्यों की सूची तैयार की गई है। सूची में वरीयता के आधार पर कार्यों को स्थान दिया गया है। 

सचिवों की भी जवाबदेही तय होगी
पीएम पहले से चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। योजनाओं में धीमी प्रगति और तय होने के बावजूद शुरू न होने के कारण तलाशे जाएंगे। योजनाओं के लिए मंत्रालय के सचिवों की भी जवाबदेही तय होगी। प्रधानमंत्री जमीन पर योजनाओं का जल्द असर देखना चाहते हैं।


वित्त, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि मंत्रालयों पर मुख्य चर्चा
बैठक में वित्त मंत्रालय, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यटन मंत्रालय पर प्रमुखता से चर्चा होगी। इसमें अर्थव्यवस्था में तेजी लाने, टीकाकरण अभियान को इसी साल पूरा करने, कृषि और उद्योग क्षेत्र से जुड़े नीतिगत मामलों और पर्यटन क्षेत्र में सुधार पर अहम चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed