फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cost of Living Survey Living and Food in Mumbai Most Expensive Hong Kong Most Expensive City in the World

Cost of Living Survey 2022 : मुंबई में रहना-खाना सबसे महंगा, हांगकांग दुनिया का सबसे खर्चीला शहर

Wed, 29 Jun 2022 09:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 29 Jun 2022 09:15 PM IST
सार

मर्सर के ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वेक्षण, 2022’ के अनुसार, मुंबई 127वीं रैंकिंग के साथ देश में रहने और खाने के मामले में सबसे महंगा शहर है। वहीं, इस सूची में दिल्ली 155वें, चेन्नई 177वें और बेंगलुरु 178वें स्थान पर है।

विज्ञापन
Cost of Living Survey Living and Food in Mumbai Most Expensive Hong Kong Most Expensive City in the World
मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की वित्तीय राजधानी मुंबई अन्य शहरों के लोगों के लिए रहने-खाने की दृष्टि से सबसे महंगा शहर है। जबकि ’दिल वालों की दिल्ली’ रहने और आवास खर्च मामले में दूसरे स्थान पर है। हालांकि, ये दोनों शहर वैश्विक शहरों की तुलना में किफायती है।
विज्ञापन


मर्सर के ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वेक्षण, 2022’ के अनुसार, मुंबई 127वीं रैंकिंग के साथ देश में रहने और खाने के मामले में सबसे महंगा शहर है। वहीं, इस सूची में दिल्ली 155वें, चेन्नई 177वें और बेंगलुरु 178वें स्थान पर है।
विज्ञापन


पुणे और कोलकाता देश के सबसे कम खर्चीले शहर
सर्वेक्षण में पाया गया कि पुणे 201वीं और कोलकाता 203वीं रैंकिंग के साथ देश के सबसे किफायती या कम खर्चीले शहर हैं। वैश्विक शहरों की सूची में ये सभी भारतीय शहर रहन-सहन के मामले में प्रवासियों के लिए सबसे कम लागत वाले स्थानों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के ये शहर सबसे खर्चीले
वहीं, वैश्विक स्तर पर हांगकांग में रहने के लिए दुनिया के अन्य शहरों की तुलना जेब पर सबसे अधिक भार पड़ेगा। जिनेवा का ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड का बासेल और बर्न, इजराइल का तेल अवीव, अमेरिका का न्यूयॉर्क, सिंगापुर, जापान का टोक्यो और चीन का बीजिंग भी सबसे खर्चीले शहरों में शामिल है।

मार्च में किया गया था सर्वेक्षण
मर्सर की तरफ यह सर्वेक्षण इस साल मार्च में किया गया था। इस वर्ष की रैंकिंग में पांच महाद्वीपों में फैले 227 शहरों में आवास, परिवहन, भोजन, कपड़े, घरेलू सामान और मनोरंजन समेत 200 से अधिक वस्तुओं की कीमतों की तुलना की गई है।


बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए सबसे पसंदीदा शहर मुंबई
सर्वेक्षण के अनुसार, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए देश में वित्तीय राजधानी मुंबई अपने कारोबार को स्थापित करने के लिए सबसे पसंदीदा शहर है। इसके अलावा हैदराबाद में रहना सबसे सस्ता है। हालांकि, यह रहन-सहन के मामले में पुणे और कोलकाता से महंगा है। वहीं, मुंबई में किराये पर घर लेना सबसे महंगा है। इसके बाद नयी दिल्ली और बेंगलुरु का नंबर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed