{"_id":"5f0e67598ebc3e636f229046","slug":"corps-commander-level-talks-between-india-and-china-went-on-for-14-hours-in-chushul-in-eastern-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद पर भारत-चीन के बीच हुई 14 घंटे तक वार्ता, रात दो बजे समाप्त हुई बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीमा विवाद पर भारत-चीन के बीच हुई 14 घंटे तक वार्ता, रात दो बजे समाप्त हुई बैठक
Wed, 15 Jul 2020 07:48 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 15 Jul 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी लद्दाख के चुशुल में मंगलवार को भारत और चीन के बीच कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता हुई। यह वार्ता करीब 14.5 घंटे तक चली है। बताया गया है कि यह वार्ता मंगलवार सुबह 11.30 बजे शुरू हुई और लगभग 2 बजे रात को समाप्त हुई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चरणबद्ध तरीके से सेनाओं के पीछे हटने के दूसरे चरण पर बातचीत की। इस बातचीत में फिंगर एरिया डेपसांग पर तनाव कम करने और हथियारों को वापस खींचने की जगह को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि कॉर्प्स कमांडर स्तर की चौथे चरण की वार्ता में पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास पीछे के सैन्य प्रतिष्ठानों से बड़ी संख्या में सैनिकों और हथियारों को हटाने के कदमों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि भारतीय पक्ष ने पांच मई से पहले पूर्वी लद्दाख के सभी इलाकों में जो पूर्व की यथास्थिति थी, उसे फिर से बहाल करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चीन के नए दावों को लेकर भी चिंताओं से अवगत कराया गया और पैंगोंग त्सो समेत कई इलाकों से चीनी सैनिकों की तुरंत वापसी की मांग की गई। बैठक की जानकारी के बारे में हालांकि कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
The Corps Commander-level talks between India and China went on for almost 14.5 hours. The meeting had started at 1130 am at Chushul in Eastern Ladakh yesterday and ended around 2 am on July 15.
— ANI (@ANI) July 15, 2020
यह कॉर्प्स कमांडर स्तर की चौथी वार्ता रही। इससे पहले दोनों सेनाओं ने विवादित सीमा पर तनाव को कम करने के लिए छह जून, 22 जून और 30 जून को बातचीत की थी।