फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronvirus News In Hindi : 540 patients beats Corona virus in past 24 hours, patients recovering at the rate of 15 percent in india

राहत: 24 घंटे में 540 ने दी कोरोना को मात, 15 फीसदी की दर से ठीक हो रहे मरीज

Tue, 21 Apr 2020 02:39 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 21 Apr 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Coronvirus News In Hindi : 540 patients beats Corona virus in past 24 hours, patients recovering at the rate of 15 percent in india
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोरोना के खिलाफ जंग में देश को मिल रही कामयाबी के बीच अब करीब 15 फीसदी (14.75 फीसदी) की रफ्तार से मरीज ठीक हो रहे हैं। वहीं, 23 राज्यों के 59 जिलों में बीते 14 दिनों से कोई नया केस नहीं आया है। इस बीच, देश में सोमवार तक संक्रमितों की कुल संख्या 17,656 हो गई, जबकि 559 लोगों ने जान गंवा दी। वहीं, 2,841 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 540 मरीजों ने कोरोना को पूरी तरह मात दी है, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब 7.5 दिनों में कोरोना के मामले दोगुने हो रहे हैं। पहले 3.4 दिनों में संक्रमितों के मामले दोगुने हो रहे थे। इसके बावजूद हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन

अग्रवाल ने बताया कि गोवा सहित कुछ राज्यों से राहत की खबरें आ रही हैं। कई जिलों में अब तक नए केस सामने नहीं आए हैं।

19 अप्रैल के बाद से 18 राज्यों में संक्रमण दोगुना होने की दर बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ-साथ हर नागरिक इस वक्त लड़ाई लड़ रहा है। जो जिले ग्रीन जोन में जा चुके हैं, वहां यथास्थिति बरकरार रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार एक बार फिर देश से विनती कर रही है कि सामाजिक दूरी को दैनिक व्यवहार में शामिल करें। ऐसा करने से ही आप और आपका परिवार सुरक्षित रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


32 राज्यों के 408 जिलों में संक्रमण, 36 फीसदी कोरोना मरीज सिर्फ 17 जिलों में

  • संक्रमण की चपेट में 32 राज्यों के 408 जिले आ चुके हैं। वहीं, देश के 36 फीसदी मरीज सिर्फ 17 जिलों में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, इन जिलों में 6,205 से भी ज्यादा मरीज मिले हैं। 
  • कोलकाता में 105, आगरा 167, हैदराबाद 345, कोयंबटूर 127, चैन्ने 223, जयपुर 485, जोधपुर 105, ठाणे 288, पुणे 470, मुंबई 2,070, इंदौर 707, भोपाल 196, कासरगोड 162, वड़ोदरा 116, अहमदाबाद 405, कुरनूल 113 और गुंटूर में सर्वाधिक 121 मरीज मिले हैं। 
  • रिपोर्ट में एक सप्ताह पहले तक की स्थिति बताई गई है। इसमें 13,835 मरीजों की जानकारी शामिल है। 

4 राज्यों के 11 शहरों में हालात बेहद गंभीर
मध्य प्रदेश के इंदौर, महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई, राजस्थान के जयपुर और पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, पूर्वी मेदिनीपुर, उत्तरी 24 परगना, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में हालात बेहद गंभीर हैं।

चिंता की बात: 80 फीसदी मामलों में नहीं दिख रहे लक्षण
देश में करीब 80 फीसदी मरीज ऐसे हैं जिनमें वायरस के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। जरूरी नहीं कि अगर किसी को संक्रमण आज हुआ है तो उसका लक्षण अगले सात दिन में मिले ही।

केरल में सबसे बेहतर स्थिति... 72.2 दिन में दोगुने हो रही संक्रमण की दर

  • देश के नौ राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। पहले इन राज्यों में मरीज 4 दिन में दोगुना हाे रहे थे। ओडिशा और केरल में क्रमश: 39.8 और 72.2 दिन में मरीज दोगुने हो रहे हैं। 
  • अंडमान-निकोबार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, असम, उत्तराखंड और लद्दाख में 20 से 30 दिन में दोगुना संक्रमण।
  • बिहार में 16.4 दिन, तमिलनाडु में 14, छत्तीसगढ़ में 13.3, पंजाब में 13.1, जम्मू-कश्मीर में 11.5, आंध्र प्रदेश में 10.6 दिन में मरीज दोगुने हुए।

दिल्ली, कर्नाटक व तेलंगाना : दोगुनी होने की रफ्तार 10 दिन से कम

  • दिल्ली, कर्नाटक और तेलंगाना में मरीजों के दोगुनी होेने की रफ्तार क्रमश: 8.5, 9.2 और 9.4 दिन है। 
  • राजस्थान के डूंगरपुर व पाली, गुजरात के मोरबी व जामनगर, उत्तरी गोवा में 14 दिन से कोई केस नहीं।
  • उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में पिछले 28 दिन से नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed