{"_id":"5e8e63268ebc3e774051f4f9","slug":"coronavirus-wearing-masks-is-necessary-in-many-states-including-delhi-up-and-maharashtra-if-not-worn-then","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: दिल्ली समेत कई राज्यों में मास्क पहनना जरूरी, नहीं पहना तो.. खैर नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से जंग: दिल्ली समेत कई राज्यों में मास्क पहनना जरूरी, नहीं पहना तो.. खैर नहीं
Thu, 09 Apr 2020 05:19 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 09 Apr 2020 05:19 AM IST
विज्ञापन
कई राज्यों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, समेत कई राज्यों ने घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। मास्क न लगाने पर महामारी कानून के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। मुंबई में तो महानगर पालिका ने बिना मास्क पहने मिलने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अगर कोई दफ्तर की गाड़ी या अपने निजी वाहन से सफर कर रहा है, तो भी मास्क लगाना जरूरी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार देर रात संक्रमण रोकने की रणनीति बनाने के लिए बुलाई उच्च स्तरीय बैठक के बाद कहा, कपड़े का मास्क पहनकर भी लोग निकल सकते हैं।
विज्ञापन
किसी समुदाय को बदनाम न करें : केंद्र
केंद्र सरकार ने संक्रमण फैलाने के लिए किसी समुदाय या क्षेत्र पर दोषारोपण से बचने का आग्रह किया है। तब्लीगी जमात के कार्यक्रम के बाद बने माहौल के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
इसमें कहा है कि किसी संक्रामक बीमारी के फैलने से बनी जन स्वास्थ्य से जुड़ी आपात स्थितियों से पैदा होने वाले डर व चिंता, लोगों और समुदायों के खिलाफ पूर्वाग्रह व सामाजिक अलगाव को बढ़ाती हैं।
ऐसे बर्ताव से सामाजिक वैमनस्य, अराजकता और गैरजरूरी सामाजिक बाधाएं बढ़ती हैं। एडवाइजरी में सफाई, स्वास्थ्य और पुलिस कर्मियों से अभद्रता न करने का आग्रह भी है।
श्रमिकों के लिए दिए तीन हजार करोड़
गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्यसलिला श्रीवास्तव ने बताया, निर्माण कार्यों से जुड़े पंजीकृत मजदूरों को मदद दिए जाने के क्रम में 2 करोड़ श्रमिकों को 3 हजार करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।