फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus vaccine news updates: AstraZeneca to sell 2.5 billion shots to 17 countries, India also orderd 50 crore dose

Coronavirus vaccine: एस्ट्राजेनेका 17 देशों में 2.5 अरब खुराक की करेगी बिक्री, भारत ने भी दिया है ऑर्डर

Fri, 04 Dec 2020 08:06 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 04 Dec 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine news updates: AstraZeneca to sell 2.5 billion shots to 17 countries, India also orderd 50 crore dose
कोरोना वायरस वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार की गई कोरोना वायरस वैक्सीन को खरीदने के लिए 17 देशों ने हस्ताक्षर किए हैं और उन्होंने कुल 2.5 बिलियन (250 करोड़) खुराक का ऑर्डर दिया है। ड्यूक यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक विश्लेषण में ये बात सामने आई है। इस तरह ये वैक्सीन दुनियाभर में सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली वैक्सीन होगी। 

विज्ञापन


वहीं, दूसरा नंबर अमेरिका की नोवावैक्स का है, जिसने 1.3 बिलियन (130 करोड़) खुराक का ऑर्डर लिया है। फिर सनोफी-जीएसके द्वारा तैयार की गई वैक्सीन का नंबर आता है, जिसे 732 मिलियन (लगभग 73 करोड़) खुराक का ऑर्डर मिला है। 
विज्ञापन



इसके बाद नंबर है, फाइजर-बायोएनटेक द्वारा तैयार की गई वैक्सीन का, जिसे हाल ही में ब्रिटेन में प्रयोग के लिए अनुमति मिली है। फाइजर को 646 मिलियन (लगभग 64 करोड़) खुराक का ऑर्डर दिया गया है। कुल मिलाकार 19 वैक्सीन निर्माताओं को 7.1 बिलियन (7.1 अरब) खुराक का ऑर्डर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने तीन वैक्सीन कंपनियों संग किया करार
ड्यूक यूनिवर्सिटी के 'लॉन्च एंड स्केल स्पीडोमीटर' के एक विश्लेषण से पता चला है कि भारत ने तीन वैश्विक वैक्सीन उम्मीदवारों के साथ सौदे किया है। वहीं, यूरोपीय संघ और अमेरिका ने छह वैक्सीन कंपनियों के साथ सौदा किया है। 'लॉन्च एंड स्केल स्पीडोमीटर' को हर दो सप्ताह में अपडेट किया जाता है।

कनाडा और ब्रिटेन ने 350 मिलियन (35 करोड़) खुराक के लिए सात वैक्सीन कंपनियों के साथ सौदा किया है। दूसरी तरफ, भारत ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की 500 मिलियन (50 करोड़), अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स इंक की एक बिलियन (एक अरब) और रूस के गामालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की गई स्पुतनिक-वी वैक्सीन की 100 मिलियन (10 करोड़) खुराक का ऑर्डर दिया है। 

भारत को वैक्सीन की 2.6 अरब खुराक की आवश्यकता होगी
इनके अलावा, एक घरेलू वैक्सीन उम्मीदवार भारत बायोटेक बुधवार को परीक्षण के तीसरे चरण में प्रवेश कर गई। कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ समिति के सदस्य डॉ वी रवि ने कहा, जितने भी वैक्सीन उम्मीदवार हैं, उन सभी का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की दो खुराक की आवश्यकता होगी, इसलिए सैद्धांतिक रूप से भारत को अपनी आबादी को कवर करने के लिए 2.6 बिलियन (2.6 अरब) खुराक की आवश्यकता होगी।


उन्होंने कहा, लेकिन यह पूरे देश में टीका लगाने के लिए व्यावहारिक नहीं है। साथ ही, यह जरूरी भी नहीं है कि एक बार जब हम 60 फीसदी से अधिक आबादी को कवर करते हैं, तो हम इस बीमारी को नियंत्रित होते हुए देखेंगे। इसलिए, मुझे लगता है कि इन खुराकों के प्रति प्रतिबद्धता पर्याप्त होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed