देश में कोरोना बेकाबू : पिछले 24 घंटे में 81,466 नए मरीज मिले, 469 लोगों की गई जान
- देश में कोरोना के दैनिक मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
- पिछले 24 घंटे में सामने आए 81,466 नए मामले, 469 मौतें
- देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 6,14,696 पहुंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना का कोहराम चरम पर है। कोरोना के दैनिक मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के सर्वाधिक 81 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। शुक्रवार को 469 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 81,466 नए मरीज मिले जबकि 469 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है। गुरुवार के दिन सामने आए मरीजों से आज की तुलना करें तो लगभग संक्रमित मरीजों में नौ हजार का आंकड़ा बढ़ा है।
India reports 81,466 new #COVID19 cases, 50,356 discharges, and 469 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry.
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 1,23,03,131
Total recoveries: 1,15,25,039
Active cases: 6,14,696
Death toll: 1,63,396
Total vaccination: 6,87,89,138 pic.twitter.com/QkmQxfpsNB — ANI (@ANI) April 2, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 81,466 नए मरीज मिले। इसी के साथ देश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,23,03,131 हो गई है। वहीं कोविड-19 से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 1,63,396 हो गई है। इसके अलावा देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है।
पिछले 24 घंटे में देश में 50,356 मरीजों को ही अस्पताल में छुट्टी मिली, जबकि 81,000 से ज्यादा मरीज संक्रमित पाए गए। पिछले कई दिनों से कोरोना के संक्रमित मामले, स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या से ज्यादा आ रहे हैं, जिस वजह से देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
मौजूदा समय में देश में 6,14,696 कोरोना के मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 1,15,25,039 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। एक अप्रैल से देश में कोरोना टीकाकरण की तीसरा चरण शुरू हुआ और अबतक 6,87,89,138 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।