खौफनाक कोरोना: 24 घंटे में फिर 4 हजार पार मौतें, संक्रमण के नए मामले भी 2.5 लाख से ज्यादा
देश में जहां एक ओर नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन वहीं दूसरी ओर कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े से दहशत का माहौल बना हुआ है। देश में बीते 24 घंटे में 2.57 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 4194 की जान जा चुकी है।
विस्तार
देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। देश में जहां एक ओर नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन वहीं दूसरी ओर कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े से दहशत का माहौल बना हुआ है। देश में बीते 24 घंटे में 2.57 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 4194 की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटों में 2,57,299 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,62,89,290 पहुंच गई है।
India reports 2,57,299 new #COVID19 cases, 3,57,630 discharges & 4,194 deaths in last 24 hrs, as per Health Ministry.
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 2,62,89,290
Total discharges: 2,30,70,365
Death toll: 2,95,525
Active cases: 29,23,400
Total vaccination: 19,33,72,819 pic.twitter.com/NNm0bCEEdK — ANI (@ANI) May 22, 2021
नहीं थम रहा मौत का तांडव
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में 4,194 कोरोना मरीजों की जान चली गई। इसके साथ ही कोविड संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,95,525 पहुंच गई है। बता दें कि पिछले करीब 10 दिन से हर रोज मरने वालों की संख्या 4 हजार से ऊपर बनी हुई है।
कोरोना के सक्रिय मामलों में आई गिरावट
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राहत की बात ये है कि देश में सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में 3,57,630 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 2,30,70,365 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों संख्या अधिक है, जिससे सक्रिय मामलों में गिरावट आई है। फिलहाल, देश में 29,23,400 सक्रिय मामले हैं।
32,64,84,155 samples tested for #COVID19 up to 21st May 2021. Of these, 20,66,285 samples were tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/PxJzt3ACXo
— ANI (@ANI) May 22, 2021
अब तक इतने नमूनों की हुई जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक कुल 32,64,84,155 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 20,66,285 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।