फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Update: India recorded fifth time new cases more than four lakh, daily rise in COVID-19 deaths, vaccination active case curfew

खौफ: देश में लगातार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस, 4092 ने तोड़ा दम, रिकॉर्ड 3.86 लाख लोग ठीक भी हुए

Sun, 09 May 2021 08:26 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 09 May 2021 08:26 AM IST
सार

देश में आज यानी रविवार को पांचवी बार 4 लाख से ज्यादा नए केस मिले। वहीं आज लागतार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। नए संक्रमितों के साथ मौतों का बढ़ता आंकड़ा भी चिंता का सबब बन रहा है। पिछले 24 घंटों में 4,092 लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
Coronavirus Update: India recorded fifth time new cases more than four lakh, daily rise in COVID-19 deaths, vaccination active case curfew
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : संजय गुप्ता

विस्तार

देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर से कराह रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। देश में आज यानी रविवार को पांचवी बार 4 लाख से ज्यादा नए केस मिले हैं। वहीं आज लागतार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। नए संक्रमितों के साथ मौतों का बढ़ता आंकड़ा भी चिंता का सबब बन रहा है। पिछले 24 घंटों में 4,092 लोगों की जान चली गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 3.86 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। यह एक दिन में ठीक होने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते देश भर में हाहाकार मचा हुआ है। लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की वजह से देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की भारी किल्लत जारी है। सैकड़ों मरीज बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 4,03,738 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,22,96,414 पहुंच गई है। वहीं देश में लगातार दूसरे दिन 4,092 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 2,42,362   पहुंच गई।
विज्ञापन

 

पहली बार रिकॉर्ड 3.86 लाख मरीज ठीक हुए
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा जारी है। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3,86,444 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,83,17,404 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर  37,36,648 पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है। 

सिर्फ इन 12 राज्यों में हैं 80 फीसदी एक्टिव केस 
देश में इस समय 37.42 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। जबकि इनमें से 80.68 फीसदी मामले सिर्फ 12 राज्यों में हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 6.28 लाख, कर्नाटक में 5.48 लाख, केरल में 4.17 लाख, उत्तर प्रदेश में 2.45 लाख और राजस्थान में 1.99 लाख सक्रिय मामले हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार में हैं।

इन 10 राज्यों में मिले 70 फीसदी नए मरीज
पिछले 24 घंटे के दौरान मिले नए कोरोना मरीजों में से 70.77 फीसदी मामले सिर्फ दस राज्यों में हैं। इनमें सबसे ज्यादा 56,578 महाराष्ट्र में, 47,563 कर्नाटक में, 31,971 केरल में, 26,636 उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले आए। इसके साथ ही तमिलनाडु, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और हरियाणा में भी कोरोना के नए मामलों में वृद्धि जारी है। 

मई में विकराल हुआ कोरोना


          तारीख                      नए केस                          मौतें

  • 8 मई 2021:             409,300 नए केस          4,133 मौतें
  • 7 मई 2021:             401,326 नए केस          4,194 मौतें
  • 6 मई 2021:             414,433 नए केस         3,920 मौतें
  • 5 मई 2021:             412,618 नए केस          3,982 मौतें
  • 4 मई 2021:              382,691 नए केस         3,786 मौतें
  • 3 मई 2021:              355,828 नए केस          3,438 मौतें
  • 2 मई 2021:               370,059 नए केस         3,422 मौतें
  • 1 मई 2021:               392,562 नए केस        3,688 मौतें

टीकाकरण: 16,94 करोड़ लोगों को लगा कोविड टीका
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक  16,94,39,663 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बता दें कि 1 मई से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। इसमें 18 साल से ऊपर के लोगों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। हालांकि, अभी यह सभी राज्यों में शुरू नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed