फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus update: In countries where adults got the vaccine rapidly, children are getting infected, Nature s report

नई मुसीबत: जिन देशों में व्यस्कों का तेजी से हुआ टीकाकरण, वहां कोरोना की चपेट में आ रहे बच्चे

Wed, 14 Jul 2021 09:01 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 14 Jul 2021 09:01 AM IST
सार

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनिया भर में कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद 18 साल से अधिक उम्र के लोगों में कोरोना का खतरा कम हो गया है, लेकिन महामारी की चपेट में अब बच्चे आ रहे हैं।

विज्ञापन
Coronavirus update: In countries where adults got the vaccine rapidly, children are getting infected, Nature s report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है कि तीसरी लहर की आशंका तेज हो गई है। केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनिया भर में कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद 18 साल से अधिक उम्र के लोगों में कोरोना का खतरा कम हो गया है, लेकिन महामारी की चपेट में अब बच्चे आ रहे हैं। रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि सभी देशों को जल्द से जल्द बच्चों का टीकाकरण करना चाहिए।

विज्ञापन


नेचर में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस्राइल में सबसे अधिक 85 फीसदी लोगों का वैक्सीन लग चुकी है। इसके बावजूद अगर वहां कोरोना के मामलों पर नजर दौड़ाई जाए तो 50 फीसदी से अधिक संक्रमित होने वालों में 19 साल या उससे कम उम्र बच्चे शामिल हैं।  रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जैसे-जैस 18+ वाले लोग कोविड की वैक्सीन लगवा कर खुद को सुरक्षित करते जा रहे हैं वैसे-वैसे ही बच्चों में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन


बच्चों का भी टीकाकरण शुरू
रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका और ब्रिटेन में भी इस्राइल जैसे ही हालात देखने को मिले हैं। बच्चों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए इस्राइल और अमेरिका जैसे देशों ने अपने यहां 15 साल से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू भी कर दिया है। बता दें कि इस्राइल में जून में हर दिन कोरोना के लगभग 10 से 12 मामले मिले थे, जबकि इस समय यह संख्या बढ़कर अब 100 से ज्यादा हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने फीसदी बच्चे हुए संक्रमित

इस्राइल के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 5 जुलाई को देश में आए कोरोना संक्रमण के मामलों में 11.8 फीसदी मामले 0-9 साल के बच्चों में दर्ज किए गए हैं, जबकि 10-19 साल की उम्र के 39.6 फीसदी बच्चे कोरोना संक्रमित हुए।आंकड़ों के मुताबिक, 51.4 फीसदी संक्रमितों में 19 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हैं।

विशेषज्ञों की सलाह- बच्चों की जल्द किया जाए टीकाकरण
यूनिर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले के विशेषज्ञ जोसुआ गोल्डस्टेन का कहना है कि सभी देशों को जल्द से जल्द बच्चों के टीकाकरण अभियान के बारे में सोचना होगा। उन्होंने कहा कि जिस बात का डर था वैसे ही संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। बच्चों में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed