फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus update: Gujarat High Court directs the State govt to take a decision on weekend curfew need for lockdown

कोरोना: दिल्ली, मुंबई के बाद गुजरात में बढ़ेगी सख्ती, हाईकोर्ट ने दिया वीकेंड कर्फ्यू लगाने का आदेश

Tue, 06 Apr 2021 01:51 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 06 Apr 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update: Gujarat High Court directs the State govt to take a decision on weekend curfew need for lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर जारी है। कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकारें पाबंदियां लगा रही हैं। गुजरात में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को वीकेंड कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है। दिल्ली और मुंबई के बाद अब गुजरात में होईकोर्ट के आदेश के बाद कई तरह की पाबंदियां लगाईं जा सकती हैं। 

विज्ञापन


गुजरात हाईकोर्ट ने कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार को वीकेंड कर्फ्यू लगाने का निर्णय लेने को कहा है। हाईकोर्ट को लगता है कि राज्य में लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों मे 96,982 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं 478 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,26,86,049 पहुंच गए हैं और कोविड से मरने वालों की संख्या 1,65,547 हो गई। बता दें कि इससे एक दिन पहले सोमवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 1,03,558 नए मामले दर्ज किए गए और 478 मरीजों की मौत हो गई।


टीकाकरण की स्थिति
स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में टीकों की कुल 8,31,10,926 खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय के सुबह सात बजे तक के डेटा के मुताबिक पिछले 24 घंटे में टीके की कुल 43,00,966 खुराकें दी गईं, जिनमें से 39,00,505 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक जबकि 4,00,461 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। अब तक लगाए गए कुल टीकों में से 60 प्रतिशत खुराकें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल में दी गई हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed