फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Today: India has logged 7,178 new coronavirus case, while the active have dipped 65,683

Covid: भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में करीब दो महीने बाद आई गिरावट, घटकर रह गए 65,683 केस

Mon, 24 Apr 2023 11:23 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 24 Apr 2023 11:23 AM IST
सार

रविवार को देश में 10,112 कोविड के नए पॉजिटिव मरीज सामने आए थे, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 67,806 थी। हालांकि सोमवार को बीते 24 घंटे में 7,178 नए मामले सामने आए।

विज्ञापन
Coronavirus Today: India has logged 7,178 new coronavirus case, while the active have dipped 65,683
कोविड 19 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में दो महीने से अधिक समय बाद आज सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि कोरोना के नए मामलों का ग्राफ हर दिन बदल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को सात हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं सक्रिय मामले घटकर 65,683 रह गए हैं। 

विज्ञापन

 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार को देश में 10,112 कोविड के नए पॉजिटिव मरीज सामने आए थे, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 67,806 थी। हालांकि सोमवार को बीते 24 घंटे में 7,178 नए मामले सामने आए। वहीं करीब 69 दिन यानी करीब दो महीने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 65,683 दर्ज की गई। 

विज्ञापन

 

सोमवार को 16 हुईं मौतें

सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि सोमवार को 16 मौतें हुईं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,345 हो गई है। बता दें, सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में आठ मौतें हुई हैं। वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,43,01,865 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, 24 घंटे में 7,178 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना मामले की संख्या 4.48 करोड़ दर्ज की गई।
 

220 करोड़ टीके लगे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed