फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus, There will be universal screening of people coming from 10 countries

कोरोना का खौफ: 10 देशों से आने वालों की कल से यूनिवर्सल स्क्रीनिंग

Sun, 23 Feb 2020 02:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 23 Feb 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
coronavirus, There will be universal screening of people coming from 10 countries
कोरोनावायरस पीड़ित(फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए भारत ने सिंगापुर के लिए यात्रा एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने भारतीय नागरिकों को सिंगापुर की गैरजरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। साथ ही चीन, हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया, नेपाल, इंडोनेशिया, वियतनाम और मलयेशिया से आने वाले यात्रियों की सोमवार से 21 हवाईअड्डों पर यूनिवर्सल स्क्रीनिंग का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियाें की समीक्षा के लिए शनिवार को कैबिनेट सचिव राजीव गॉबा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसके बाद सरकार की ओर से नागरिकों के लिए यात्रा एडवाइजरी जारी की गई।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, विस्तृत समीक्षा के बाद सिंगापुर के लिए यात्रा एडवाइडरी जारी करने के अलावा चीन समेत 10 देशों से भारत आने वाले यात्रियों की 21 हवाईअड्डों पर यूनिवर्सल स्क्रीनिंग से संबंधित फैसला लिया गया। बैठक में स्वास्थ्य, उड्डयन, रक्षा, सूचना एवं प्रसारण, विदेश और गृह मंत्रालय के अलावा आईटीबीपी और सेना के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed