फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus test in India News crosses the milestone of one million COVID19 tests a day

Coronavirus test in India: देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 10 लाख से ज्यादा नमूनों का किया गया परीक्षण

Sat, 22 Aug 2020 09:31 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 22 Aug 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus test in India News crosses the milestone of one million COVID19 tests a day
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

विज्ञापन

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एक अच्छी खबर आई है। देश ने एक दिन में दस लाख कोविड-19 परीक्षणों का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। 

 



पिछले 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 21 अगस्त तक कुल 3,44,91,073 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शुक्रवार को एक दिन में 10,23,836 नमूनों की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीएमआर ने 20 दिनों में दोगुना की जांच की क्षमता
आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक, एक अगस्त तक हर दिन चार से पांच लाख नमूनों की जांच हो रही थी, जिसे आईसीएमआर ने 20 दिनों में बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। 


30 लाख मामलों के करीब पहुंचा भारत

भारत रिकॉर्ड 30 लाख कोरोना मामलों वाला तीसरा देश बनने जा रहा है। देश में शुक्रवार को 68,898  नए मामले सामने आए, जो अब तक का तीसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। वर्ल्डोमीटर से मिले आंकड़े के मुताबिक शनिवार सुबह नौ बजे तक देश में कुल मामले 29,73,368 हो गए हैं। पिछले चार दिनों से वायरस से संक्रमित लोगों की मौत का आंकड़ा 950 से ऊपर रह रहा है। शुक्रवार को 953 मौतों के साथ कुल संख्या 55,928 पर पहुंच गई है।


मात्र 16 दिन में 10 लाख केस
चिंता की बात यह है कि शनिवार शाम तक देश में संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 30 लाख को पार कर सकता है। बता दें कि 20 लाख से 30 लाख मामले होने में मात्र 16 दिन लगे हैं। सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित तीन देशों में यह सबसे तेज रफ्तार है। दो अन्य देश अमेरिका और ब्राजील हैं।

 

10 लाख से 20 लाख होने में कितने दिन लगे थे
ब्राजील में 20 लाख से 30 लाख मामले होने में 23 दिन लगे थे जबकि अमेरिका में 28 दिन। भारत में अमेरिका, ब्राजील की तुलना में शुरुआत में संक्रमण की रफ्तार धीमी थी, 10 लाख केस होने में भारत में सबसे ज्यादा 138 दिन लगे थे। इसके बाद भारत में कोरोना का ग्राफ तेजी से चढ़ता जा रहा है। 10 लाख से 20 लाख केस होने में 21 दिन का समय लगा जबकि अमेरिका में 43 और ब्राजील में 27 दिन लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed