{"_id":"5e7f4ed28ebc3e78c00d0645","slug":"coronavirus-tamilnadu-theni-quarantined-man-runs-nude-fatally-bites-elderly-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में एकांतवास में रखा गया व्यक्ति निर्वस्त्र भागा, बुजुर्ग महिला को दांतों से काटा, महिला की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में एकांतवास में रखा गया व्यक्ति निर्वस्त्र भागा, बुजुर्ग महिला को दांतों से काटा, महिला की मौत
Sat, 28 Mar 2020 06:49 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, थेनी
पीटीआई, थेनी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 28 Mar 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
तमिलनाडु के थेनी में श्रीलंका से लौटने के बाद कोरोना वायरस के चलते पास के एक गांव स्थित अपने घर में पृथक रखा गया एक युवक निर्वस्त्र बाहर भागा और पड़ोस में रहने वाली 80 वर्षीय एक महिला को बुरी तरह काट लिया, जिसकी उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि महिला को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके गले पर चोट के निशान थे। शनिवार को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आदमी को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन