फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus stigma triggers group clash in Odisha puri district, 18 arrested by police

ओडिशा: एक से दूसरे गांव पहुंचा व्यक्ति, लोगों ने कोरोना संक्रमित समझकर की पिटाई

Sat, 25 Jul 2020 08:48 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 25 Jul 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus stigma triggers group clash in Odisha puri district, 18 arrested by police
सांकेतिक तस्वीर

कोविड-19 को लेकर लोगों के बीच डर और आशंका के चलते ओडिशा के पुरी जिले में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। बताया गया है कि एक गांव का एक व्यक्ति दूसरे गांव में चला गया, जिसकी उस गांव के लोगों ने कोरोना संक्रमित होने की शंका पर पिटाई कर दी। इस घटना के चलते दोनों गांव के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। 

विज्ञापन


पुरी जिले के पुलिस अधीक्षक अखीलेश्वर सिंह ने कहा कि पुरी सदर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत निशिभनरा गांव का एक व्यक्ति कछपासी गांव चला गया, जहां लोगों ने कोविड-19 संक्रमित होने के संदेह पर उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि हाल ही में, निशिभनरा गांव में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति का पता चला था, जिससे लोगों के बीच इस व्यक्ति को लेकर संदेह पैदा हो गया और उन्होंने इसकी पिटाई कर दी। इसके बाद निशिभनरा गांव और कछपासी गांव के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा देसी बम भी फेंके गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना: जुलाई में साप्ताहिक मामलों में 60 फीसदी इजाफा, दूसरे राज्यों में तेजी से फैल रहा है वायरस

बताया गया है कि इस घटना में कछपासी गांव का एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे रेबाना गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाद में, पुलिस ने दो गुटों के बीच हुई झड़प में 18 लोगों को गिरफ्तार किया। 

राज्य में कोविड-19 संक्रमण के डर और शंका के चलते इस तरह की कई घटनाएं सामने आईं हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में, मयूरभंज जिले में एक व्यक्ति को अपने पिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए मोटरबाइक पर श्मशान घाट ले जाना पड़ा, क्योंकि लोगों ने कोविड संक्रमित होने के डर से उसकी शव यात्रा में भाग नहीं लिया। 


56 वर्षीय व्यक्ति पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, लेकिन इलाज के बाद वह ठीक हो गया। हाल ही में, उसके बेटे द्वारा किराए की एक कार में व्यक्ति को मयूरभंज से भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में ले जाया जा रहा था, उसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

वहीं, इस घटना से कार चालक डर गया और उसे लगा कि व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है, इसलिए वह घटनास्थल से कार छोड़कर भाग गया। दूसरी तरफ, मृतक के बेटे को शववाहन नहीं मिला, जिसके बाद मजबूरन उसे पिता के शव को मोटरबाइक पर रखकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed