फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : State Emergency declared in Kerala, Updates

कोरोनावायरस : कटक में आठ संदिग्ध भर्ती, पांच की रिपोर्ट निगेटिव, केरल में राज्य आपदा घोषित

Tue, 04 Feb 2020 12:27 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 04 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : State Emergency declared in Kerala, Updates
कोरोनावायरस टेस्ट - फोटो : पीआईबी

केरल में कोरोनावायरस का तीसरा पॉजिटिव मामला सामने आया है, जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने इसे राज्य आपदा घोषित कर दिया है। वहीं, ओडिशा के कटक में आठ लोगों को भर्ती किया गया जिनमें कोरोनावायरस से संक्रमित होने की आशंका है।

विज्ञापन


केरल सरकार की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया है। इसके साथ ही सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पीड़ित छात्र वुहान में पढ़ाई कर रहा था। इसके अलावा करीब दो हफ्ते पहले चीन से लौटे दो लोगों को केरल के कोट्टयम के सरकारी अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन


ओडिशा के कटक में आठ लोगों को भर्ती किया गया जिनमें कोरोनावायरस से संक्रमित होने की आशंका है। इनमें से पांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक मेडिकल छात्र को एससीबी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक महिला और चीन में पढ़ रहे एक और मेडिकल छात्र को एससीबी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। महिला के पति का भी परीक्षण किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन जाने से बचने की एडवाइजरी 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को चीन जाने से बचने की एडवाइजरी जारी की है। साथ ही सरकार ने कहा है कि जो भी व्यक्ति 15 जनवरी 2020 से चीन गया है, उसके साथ यात्रा करने से भी बचा जाए।  केंद्र सरकार ने कहा है कि चीनी नागरिकों के लिए फिलहाल ई वीजा सुविधा रोक दी गई है। इसके अलावा हले से जारी ई वीजा और आवेदनों को भी निलंबित कर दिया गया है। 

कोरोनावायरस को लेकर मंत्रियों के समूह की बैठक

कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए तैयारियों की समीक्षा, निगरानी और मूल्यांकन करने के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने सोमवार को अपनी पहली बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, हरदीप पुरी, एस जयशंकर, जी किशन रेड्डी, अश्विनी कुमार चौबे और मनसुख लाल मंडाविया शामिल हुए। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक में केरल से रिपोर्ट किए गए तीन पुष्ट मामलों और निवारक कदमों और उपायों से मंत्रियों को अवगत कराया गया। भारत सरकार ने पड़ोसी देश में रहने वाले चीनी यात्रियों और विदेशियों के लिए ई-वीजा सुविधा के अस्थायी निलंबन की घोषणा करते हुए सलाह दी कि 15 जनवरी के बाद से चीन जाने वाले किसी भी व्यक्ति की जांच की जाए। 

केंद्र ने बनाया बनाया टास्क फोर्स 

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से उपजे हालात की निगरानी के लिए एक टॉस्क फोर्स बनाया है। केंद्रीय राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि यह टॉस्क फोर्स यह तय करेगा कि इस वायरस को रोकने  लिए क्या उपाय अपनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन में रहने वाले ऐसे भारतीय, जो वापस आने के इच्छुक हैं, उन्हें वहां से निकाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो भी भारत आना चाहते हैं, उन्हें दूतावास से संपर्क करना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी अपनी यात्रा सलाह को नवीनतम करते हुए कहा है कि लोगों को चीन जाने से बचना चाहिए और वहां से वापस आ रहे लोगों को ऐहतियात के चलते  अलग रखा जाना मुनासिब होगा। 

हनीमून चीन में मनाना पड़ा महंगा, प्रशासन को कोरोना वायरस की आशंका 

चीन में हनीमून मनाने गए एक युवा दंपती को भारी पड़ गया है। यह पति पत्नी गत 28 जनवरी को भारत वापस आए थे और उन्हें खांसी जुकाम की शिकायत के बाद सावधानी बरतते हुए यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका है कि वे कोरोना वायरस से पीड़ित हो सकते हैं इसलिए उन्हें एक अलग वार्ड में रखा गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी केके सोनी ने बताया कि उनके नमूनों को जयपुर भेजा गया है और एक अन्य टीम को उनके परिवार के दूसरे लोगों की जांच के लिए भेजा जाएगा। 

कोलकाता में जांच की सुविधा 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो थर्मल स्कैनर मुहैया कराए हैं ताकि इस वायरस से पीड़ित लोगों की पहचान आसान हो सके। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पोर्ट प्रशासन ने इनका प्रयोग करने का भी प्रारंभ कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed