फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Record 20.3 crore people watch PM Modi address on lockdown 2, says BARC

लॉकडाउन 2.0 पर पीएम मोदी के संबोधन को 20.3 करोड़ लोगों ने देखा, टूटा पिछला रिकॉर्ड

Thu, 16 Apr 2020 08:54 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 16 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Record 20.3 crore people watch PM Modi address on lockdown 2, says BARC
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश में लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी के लॉकडाउन 2.0 को लेकर टीवी पर संबोधन को रिकॉर्ड 20.3 करोड़ लोगों ने देखा। 

विज्ञापन


प्रसारण दर्शक अनुसंधान परिषद (बार्क) ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन ने उनके ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है। अपने इस संबोधन में मोदी ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 19 दिन बढ़ाने की घोषणा की।
विज्ञापन


बाजार अनुसंधान एजेंसी एसी नील्सन ने कहा कि रिकॉर्ड संख्या लोगों ने संपर्क का पता लगाने के आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया है लेकिन इनमें से सिर्फ 10 फीसदी ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कोरोना वायरस महामारी पर देश की जनता को चार बार संबोधित कर चुके हैं। पहली बार उन्होंने 'जनता कर्फ्यू' का आह्वान किया। उसके बाद लॉकडाउन की घोषणा और तीसरी बार घरों में मोमबत्तियां और दीये जलाने का आह्वान किया। इससे पहले मोदी ने जब पहली बार 21 दिन के बंद की घोषणा की तो उनके इस संबोधन को रिकॉर्ड 19.3 करोड़ लोगों ने देखा।



बार्क के मुख्य कार्यकारी सुनील लुल्ला ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री ने मंगलवार को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 19 दिन बढ़ाने की घोषणा की। उनके इस 25 मिनट के संबोधन का प्रसारण 199 प्रसारण कंपनियों ने किया। सभी दर्शकों की संख्या के आधार पर गणना की जाए तो इस प्रसारण को चार अरब मिनट देखा गया। यह भी एक रिकॉर्ड है।


परिषद ने कहा कि 12 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह तक टीवी देखने का आंकड़ा कोविड-19 से पहले की तुलना में 38 फीसदी बढ़ा।

लुल्ला ने संकेत दिया कि इसकी वजह राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता दूरदर्शन के दर्शकों की संख्या में इजाफा है। बंद के दौरान दूरदर्शन ने रामायण और महाभारत का प्रसारण दोबारा शुरू किया है जिसकी वजह से उसके दर्शकों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सामान्य मनोरंजक चैनलों के दर्शकों की संख्या दूरदर्शन की वजह से बढ़ी है।

हालांकि, इसका एक दूसरा पहलू भी है। दर्शकों की संख्या जहां बढ़ी है वहीं इस दौरान विज्ञापनों में गिरावट आई है। इस दौरान विज्ञापनों के समय में कुल 26 फीसदी की कमी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed