{"_id":"60a89f018a222c22994cd163","slug":"coronavirus-qr-code-on-rt-pcr-reports-must-for-passengers-flying-out-of-india-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: विदेश जाने वालों के लिए आज से बदला नियम, जानें कैसी जांच रिपोर्ट पर मिलेगी एंट्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
काम की खबर: विदेश जाने वालों के लिए आज से बदला नियम, जानें कैसी जांच रिपोर्ट पर मिलेगी एंट्री
Sat, 22 May 2021 11:34 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 22 May 2021 11:34 AM IST
सार
देश से बाहर जाने वाले लोगों के लिए आज यानी 22 मई से निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पर क्यूआर कोड अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
उड़ान
- फोटो : pixabay
विस्तार
कोरोना संकट के बीच अगर आप भी विदेश की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। देश से बाहर जाने वाले लोगों के लिए आज यानी 22 मई से निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पर क्यूआर कोड अनिवार्य कर दिया गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसे लेकर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि देश से बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए 22 मई से निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पर क्यूआर कोड जरूरी होगा। यह क्यूआर कोड वास्तविक रिपोर्ट से लिंक होना चाहिए। साथ ही मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग समेत सभी कोरोना बचाव संबंधी नियमों का पालन करना भी आवश्यक है। यह फैसला यात्रा के लिए नकली/फर्जी निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट के मामले सामने आने के चलते यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
मंत्रालय की विज्ञप्ति के मुताबिक, एयरलाइंस ऑपरेटरों को केवल उन यात्रियों को स्वीकार करने की सलाह दी जाती है, जो 22 मई 2021 को भारत से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर सवार होने से पहले क्यूआर कोड के साथ एक नकारात्मक आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट हो। पिछले सप्ताह कई प्रयोगशालाओं ने अब आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट पर क्यूआर कोड प्रदान करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
नीदरलैंड ने भारत से फ्लाइट्स पर बैन 1 जून तक बढ़ाया
नीदरलैंड ने भारत से आने वाली फ्लाइट्स को 1 जून तक के लिए निलंबित कर दिया है। नीदरलैंड ने 26 अप्रैल को भारत से आने वाले फ्लाइट्स को निलंबित करने का फैसला किया था। अब नीदरलैंड ने भारत से आने वाली फ्लाइट्स को 1 जून, 2021 तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इस बारे में नीदरलैंड एंबेसी ने ट्वीट करके जानकारी दी है। वहीं अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूएई और ब्रिटेन सहित कई देशों ने भारत की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।