फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: P Chidambaram calls for sealing the boundaries of cities for two to four weeks

चिदंबरम ने राज्य सरकारों से की सभी शहरों को लॉक डाउन करने की मांग

Thu, 19 Mar 2020 03:06 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 19 Mar 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: P Chidambaram calls for sealing the boundaries of cities for two to four weeks
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को आह्वान किया कि कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए सभी शहरों की सीमाओं को दो से चार सप्ताह तक सील कर दिया जाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को इस बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 170 से ज्यादा हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि आईसीएमआर द्वारा अलग अलग जगहों पर लिए गए लोगों के नमूनों की जांच से पता चला है कि अब तक कोरोना वायरस का सामुदायिक तौर पर प्रसार (स्टेज 3) शुरू नहीं हुआ है इसलिए यह समय अस्थायी तौर पर सीमाओं को सील करने की घोषणा करने और बीमारी को स्टेज दो पर ही रोक देने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ राज्यों को चाहिए कि वे केंद्र सरकार से पहले ही, अपने अपने शहरों की सीमाएं सील कर दें। चिदंबरम ने कहा ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक के कल दिए गए बयान के बाद, सभी शहरों की सीमाएं दो से चार सप्ताह तक के लिए तत्काल सील करने का आदेश देने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।’

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने बुधवार को कहा था कि कोरोना वायरस मानवता का दुश्मन है क्योंकि इस वैश्विक महामारी से दुनियाभर में करीब दो लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed