फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Outbreak India Tally reports over 5000 plus new Covid-19 cases in 24 hours Know all about

Coronavirus: देश में कोरोना के मामलों ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 5353 केस; यह बीते 195 दिनों में सबसे ज्यादा

Thu, 06 Apr 2023 03:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Apr 2023 03:29 PM IST
सार

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि मंगलवार को देश में 4,435 लोग संक्रमित पाए गए। इसी के साथ सक्रिय केस की संख्या 23,091 पहुंच गई है। संक्रमण से 15 लोगों ने जान गंवा दी थी।

विज्ञापन
Coronavirus Outbreak India Tally reports over 5000 plus new Covid-19 cases in 24 hours Know all about
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के पांच हजार से ज्यादा यानी 5,335 मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा बीते 195 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पिछले साल 23 सितंबर को 5,383 मोमले सामने आए थे। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या 25,587 हो गई है। इस दौरान 13 लोगों की जान गई। इनमें कर्नाटक-महाराष्ट्र में दो-दो और केरल-पंजाब में एक-एक मरीज की मौत हुई। केरल ने सात पुरानी मौतों को भी सूची में अपडेट कराया। देश में अब तक पांच लाख 30 हजार 929 लोग कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया कल सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोविड-19 की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन


इससे एक दिन पहले 163 दिन बाद चार हजार से ज्यादा लोग एक दिन में कोरोना संक्रमित मिले थे। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि मंगलवार को देश में 4,435 लोग संक्रमित पाए गए। इसी के साथ सक्रिय केस की संख्या 23,091 पहुंच गई है। संक्रमण से 15 लोगों ने जान गंवा दी थी। महाराष्ट्र और केरल में चार-चार और छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी व राजस्थान में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी। अब तक संक्रमण के चलते कुल पांच लाख 30 हजार 916 मौतें हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार के इम्पॉवर्ड ग्रुप एक की बैठक में इन्साकॉग ने कहा कि देश में 38 फीसदी संक्रमण प्रसार के पीछे वायरस का नया स्वरूप जिम्मेदार है। इन्साकॉग ने बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय और नीति आयोग के शीर्ष अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी गई। इसमें बताया गया कि ओमिक्रॉन और इसके उप स्वरूप देश में प्रमुख रूप से बने हुए हैं। इसके चलते संक्रमण दर में इजाफा हुआ है विशेष रूप से देश के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी भागों में देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्साकॉग के मुताबिक, वायरस का एक नया स्वरूप एक्सबीबी.1.16 को भारत के विभिन्न हिस्सों में देखा गया है, जो आज तक संक्रमण के 38.2% के लिए जिम्मेदार है। बीते मार्च माह के तीसरे सप्ताह तक एकत्र नमूनों में एक्सबीबी स्वरूप सबसे अधिक मिला है। हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में बीए.2.10 और बीए.2.75 उप स्वरूप का भी पता चला जो एक्सबीबी की तरह ओमिक्रॉन स्वरूप से निकले हैं।


रिपोर्ट में इन्साकॉग ने यह स्वीकार किया कि देश के कई जिलों में संक्रमण तेजी से बढ़ा है, लेकिन यहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या नहीं बढ़ी है। अधिकांश मामले हल्के लक्षण वाले दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें घरों में ही आइसोलेट रहने की सलाह दी जा रही है। जिन लोगों को पहले से दूसरी बीमारियां हैं उनमें जरूर कोरोना के लक्षण मध्यम से गंभीर स्थिति तक दर्ज किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed