फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus officials of multiple states says commercial activity could be relaxed first in districts with Covid 19 cases

लॉकडाउन: कोरोना से मुक्त जिलों में हालात होंगे सामान्य, अधिकारियों ने बनाई रणनीति 

Mon, 06 Apr 2020 10:33 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 06 Apr 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
coronavirus officials of multiple states says commercial activity could be relaxed first in districts with Covid 19 cases
राज्य बना रहे लॉकडाउन के बाद की रणनीति (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के प्रभाव से जो जिले मुक्त हैं उन्हें राहत देते हुए पहले पूर्णबंदी हटाई जा सकती है। ऐसा बहुत से राज्यों के अधिकारियों का मानना है। उन्होंने इस बात के संकेत दिए हैं कि कैसे चरणबद्ध तरीके से 15 अप्रैल के बाद सामान्य गतिविधि शुरू हो सकती है, जब देश में लागू लॉकडाउन खत्म होने वाला है।

विज्ञापन


विज्ञापन


भारत में अब तक कोविड-19 के 3500 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और संक्रमण 4.1 दिनों की दर से दोगुना हो रहा है। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने रविवार को राज्यों से रणनीति पर बातचीत की जिसमें हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान करके उन्हें घेरने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नई दिल्ली में कहा, 'हमने आज सभी जिलों के प्रमुखों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने एक रणनीति बनाई है। जिसमें भीलवाड़ा, आगरा और गौतमबुद्धनगर जैसे जिलों पर ध्यान केंद्रित किया गया जहां सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इन जिलों के अधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए।'

बीमारी के पुनरुत्थान के जोखिम के बिना 25 मार्च से लागू तीन सप्ताह का लॉकडाउन महत्वपूर्ण हो सकता है। रविवार तक देश के 718 जिलों में 274 मामले दर्ज किए गए थे। नौ जिलों के 230 जिलों को हॉटस्पॉट के तौर पर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश भर के मुख्यमंत्रियों के साथ एक कांफ्रेंस में कहा था कि राज्यों को इस बारे में विचार करना चाहिए कि कैसे चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन में ढील दी जा सकती है।


तीन राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा का कहना है कि वह पहले उन जिलों में ढील देने के पक्ष में हैं जहां से कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। राजस्थान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'कोविड-19 से प्रभावित जिलों के व्यक्तियों का कोरोना मुक्त जिलों में आने पर प्रतिबंध होगा।' अधिकारी ने कहा कि यह ढील का पहला चरण हो सकता है।

दूसरे चरण में उन जिलों में ढील दी जाएगी जहां कम मरीज हैं। तीसरे चरण में उच्च कंटेनमेंट वाले जिलों में ढील दी जाएगी। राजस्थान के लगभग 22 जिलों में कोरोना का कोई मामला नहीं है। महाराष्ट्र और हरियाणा के अधिकारी भी इसी तरह की रणनीति के पक्ष में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed