फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus News In Hindi : BMC also took private hospitals in custody in Mumbai

मुंबई: प्राइवेट अस्पतालों के 80 फीसदी बेड कोरोना मरीज के लिए रिजर्व

Thu, 21 May 2020 03:54 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। 
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।  Published by: योगेश साहू Updated Thu, 21 May 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus News In Hindi : BMC also took private hospitals in custody in Mumbai
मुंबई के धारावी में एक निजी क्लीनिक के बाहर लोग कतार में खड़े नजर आए। - फोटो : PTI

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना के कहर के बीच बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने प्राइवेट अस्पतालों को अपने कब्जे में ले लिया है। मुंबई के प्रसिद्ध बाम्बे अस्पताल, नानावटी अस्पताल, ब्रीच कैंडी अस्पताल आदि सहित अन्य अस्पतालों के 80 फीसदी बेड पर अब कोरोना संक्रमितों का ही इलाज होगा। क्योंकि इन अस्पतालों के बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व हो गए हैं।

विज्ञापन


एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री जयंत पाटिल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मुंबई में जिस तरह से मरीजों की संख्या दिनोदिन बढ़ रही है उसको देखते हुए बड़ी तैयारी की गई है। प्रशासन की ओर से एहतियातन कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों के 80 फीसदी बेड अपने अधिकार में लेने के साथ ही बीएमसी ने 330 एंबुलेंस की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड में बनाए गए सेंटर में कोरोना मरीजों के लिए 1028 बेड की व्यवस्था है, जहां मरीजों के लिए ऑक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। जिन कोरोना संक्रमित मरीजों को आईसीयू में रखने की आवश्यकता होगी उसे पास में ही स्थित एशियन हार्ट हास्पिटल में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आने वाले कुछ दिनों में गोरेगांव के नेस्को एक्जीबिशन सेंटर में 2800 बेड की व्यवस्था की जाएगी। कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुके पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के विधानसभा क्षेत्र वर्ली में, महालक्ष्मी स्थित रेसकोर्स में भी 1000 कोरोना मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की जा रही है। यहां आईसीयू सेंटर भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा वेलिंगडन क्लब में 400 बेड सहित दहिसर से लेकर मुलुंड के दरम्यान कुल 10 हजार बेड कोरोना संक्रमितों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

मेडिकल कॉलेजों से मुंबई बुलाए जा रहे हैं डॉक्टर
मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के आधार पर बेड आदि की व्यवस्था के साथ ही डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों की भी आवश्यकता है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. तात्याराव लहाने ने कहा कि इसके लिए मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों को बुलाया गया है।

कोरोना अस्पताल घोषित सेवन हिल्स में वर्धा शासकीय मेडिकल कॉलेज से और बीकेसी में तैयार किए गए कोरोना सेंटर में मरीजों की देखभाल के लिए अंबाजोगाई के निवासी डॉक्टरों की सेवा ली जा रही है। आमतौर पर 100 बेड वाले अस्पताल में 12 डॉक्टर, 16 नर्स और चतुर्थश्रेणी कर्मी सहित स्वास्थ्य कर्मियों की जरूरत होती है।


इसके मद्देनजर 1500 आयुष डॉक्टरों की व्यवस्था की गई है। केईएम, नायर, सायन अस्पताल के अलावा जेजे अस्पताल से नर्सिंग की तृतीय वर्ष की प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 200 नर्स जल्द ही सेवा में शामिल होंगी। जिन्हें 20 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed