फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus news in hindi : 6497 new cases in Maharashtra, number of infected crosses 94 thousand in Mumbai

महाराष्ट्र में 6497 नए मामले, मुंबई में संक्रमितों की संख्या 94 हजार के पार

Tue, 14 Jul 2020 04:30 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यरो, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 14 Jul 2020 04:30 AM IST
विज्ञापन
coronavirus news in hindi : 6497 new cases in Maharashtra, number of infected crosses 94 thousand in Mumbai
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सोमवार को भी 6,497 नए मरीज सामने आए। वहीं, 193 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 60 हजार 924 हो गई है। बीते 24 घंटे में चार हजार 182 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार एक लाख पांच हजार 638 एक्टिव कोरोना संक्रमित हैं। जबकि अब तक 10 हजार 682 संक्रमितों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


मुंबई में 1174 नए मामले 47 की मौत
मुंबई में सोमवार को 1172 नए मामले सामने आए, जबकि 47 कोरोन संक्रमितों की मौत हो गई। मुंबई में अब तक कुल 94,146 लोगों कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि एक्टिव संक्रमितों की संख्या 22,939 हो गई है। वहीं, मौत का आंकड़ा 5,335 हो गया है।

विज्ञापन

रूस से चार्टर्ड विमान के जरिये मुंबई लाए गए 480 भारतीय छात्र

कोरोना वायरस को देखते हुए जारी लॉकडाउन प्रतिबंधों के कारण रूस में फंसे कम से कम 480 भारतीय छात्रों को लेकर एक चार्टर्ड विमान सोमवार को मुंबई पहुंचा। वापस लौटे कुछ छात्रों ने महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे को उनकी वापसी में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया।

शिवसेना के दक्षिण मुंबई के सांसद अरविंद सावंत ने बताया कि उनसे संपर्क करने वालों छात्रों को उन्होंने सलाह दी कि वे मदद के लिए ठाकरे को ट्वीट करें, क्योंकि ठाकरे कैबिनेट मंत्री होने के साथ ही प्रोटोकॉल विभाग के मंत्री भी हैं। सोमवार को रूस से रॉयल फ्लाइट से लौटे छात्रों में 470 महाराष्ट्र के, चार केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली के, चार मध्य प्रदेश के और दो गोवा के थे।

उड़ान की व्यवस्था करने वाली दिल्ली की ऑनलाइन टिकट कंपनी निक्स्टूर के निकेश रंजन ने बताया, प्रत्येक छात्र ने यात्रा के लिए 400 डॉलर (लगभग 30,000 रुपये) का भुगतान किया है। उन्होंने कहा कि ठाकरे ने इन छात्रों की वापसी के लिए विदेश मंत्रालय (एमईए), राज्य सरकार और भारतीय दूतावास के साथ समन्वय करने में मदद की।

विज्ञापन

गोएयर ने एक माह में विदेशों में फंसे 18195 भारतीयों को घर पहुंचाया

सस्ती विमानन कंपनी गोएयर ने सोमवार को बताया कि कोरोना महामारी के बीच उसने एक महीने में 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय चार्टर उड़ानों का संचालन कर 18,195 फंसे हुए भारतीयों को सकुशल भारत पहुंचाया। गोएयर ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने 10 जून को स्वदेश वापसी के लिए उड़ानों की शुरुआत की और धीरे-धीरे ‘वंदे भारत मिशन’ और निजी अंतरराष्ट्रीय चार्टरों के संयोजन कर इसमें बढ़ोतरी की।

दस जून तक गोएयर ने खाड़ी देशों से 103 अंतरराष्ट्रीय चार्टर उड़ानों के जरिये भारतीयों को लखनऊ, अहमदाबाद, बंगलूरू, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, कोच्चि, कोलकाता और मुंबई स्थित घरों तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed