फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: new covid 19 cases increased continuously fifth day in India

Coronavirus: देश में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 संक्रमण के मामलों में हुई बढ़ोतरी 

Mon, 08 Mar 2021 03:54 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 08 Mar 2021 03:54 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: new covid 19 cases increased continuously fifth day in India
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : PTI

देश में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में देश में 18,711 नए मामले दर्ज हुए हैं और 14,392 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं करीब 100 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में मामलों की कुल संख्या 1,12,10,799 हो चुकी है।

विज्ञापन


इनमेें से 1.08 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं 1,57,756 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं फिलहाल संक्रमित चल रहे नागरिकों की संख्या 1,84,523 है। यह कुल संक्रमितों का 1.65 प्रतिशत है। रिकवरी दर भी घटकर 96.95 प्रतिशत रह गई है और केस मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत दर्ज हुई।
विज्ञापन


भारत में 18 हजार से अधिक नये मामले मिलने का भी यह लगातार दूसरा दिन था। शनिवार को 7.37 लाख सैंपल जांचे गए थे। मरने वालों में 47 महाराष्ट्र, 16 केरल और 12 पंजाब के हैं। संक्रमितों में भी 84 प्रतिशत मामले छह राज्यों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनमें से 10,187 महाराष्ट्र से, केरल से 2,791 और पंजाब से 1,559 हैं। कर्नाटक और तमिलनाडु में भी अधिक मामले मिले। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश के आठ राज्यों में नए मामले मिलने की संख्या ऊपर जा रही है।

चार दिन में बढ़े 15 हजार मरीज
पिछले चार दिन से देश में सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो 3 से सात मार्च के बीच देश में 15 हजार सक्रिय मरीज बढ़े हैं। फिलहाल देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ोतरी दर 0.15 फीसदी है। इनके अलावा अब तक देश में 2.09 करोड़ लोगों को वैक्सीन भी दी जा चुकी है। पिछले एक दिन में 11 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन दिया गया।


19 राज्यों में बीते 24 घंटे में एक भी मौत नहीं
देश के 19 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में बीते 24 घंटे में कोविड-19 से एक भी मौत नहीं हुई। इनमें राजस्थान, यूपी, चंडीगढ़, उत्तराखंड, गोवा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, सिक्किम, लक्षद्वीप, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, दमन और दीव, दादर और नगर हवेली, त्रिपुरा, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

ठाणे में मिले 746 केस
महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार को 746 नए कोविड-19 संक्रमित मिले हैं। वहीं तीन की मौत हुई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2.69 लाख हो चुकी है। इनमें से 7,162 अब भी संक्रमित हैं। यहां मृत्युदर भी 2.34 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed