{"_id":"617360e930464b45b7356ca5","slug":"coronavirus-new-cases-decreased-in-the-country-for-two-days-the-number-of-deaths-increased-by-50-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: देश में दो दिन से नए मामलों में आई कमी, मौतों की संख्या में 50 फीसदी तक बढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: देश में दो दिन से नए मामलों में आई कमी, मौतों की संख्या में 50 फीसदी तक बढ़ी
Sat, 23 Oct 2021 06:41 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 23 Oct 2021 06:41 AM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में कोरोना वायरस के 15,786 नए मामले सामने आए हैं और 231 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच 18641 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
विस्तार
कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में फिर से कमी दर्ज की गई है। बीते दो दिन से लगातार यह मामले बढ़ रहे थे लेकिन पिछले एक दिन में मरीजों की संख्या 16 हजार से नीचे आई है। हालांकि इस बीच संक्रमण से मरने वालों की संख्या में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में कोरोना वायरस के 15,786 नए मामले सामने आए हैं और 231 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच 18641 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन
हालांकि इससे पहले 21 अक्तूबर को एक दिन में 18,454 नए मामले सामने आए थे और 160 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले एक ही दिन में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 160 से बढ़कर 231 तक पहुंची है। वहीं बीते बृहस्पतिवार और बुधवार को नए मामलों में 40 फीसदी तक उछाल दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
रिकवरी दर 98.16 फीसदी पर पहुंची
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 13.24 लाख सैंपल की जांच हुई है जिनमें 1.19 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 1.31 फीसदी मिली है। इनके अलावा कोरोना की रिकवरी दर 98.15 से बढ़कर 98.16 फीसदी तक पहुंच गई है और सक्रिय मामलों की दर अब कम होकर 0.51 फीसदी पर आई है जो मार्च 2020 से लेकर अब तक सबसे बेहतर स्थिति है।
ऑस्ट्रेलिया व भारत टीके के विस्तार पर कर रहे काम : मॉरिसन
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया क्वाड समूह के साथ हिंद प्रशांत क्षेत्र में टीके के विस्तार को लेकर साथ-साथ काम कर रहे हैं। मॉरिसन ने कहा कि भारत ने 100 करोड़ खुराक लगाने का आंकड़ा हासिल करने के बाद जो कीर्तिमान स्थापित किया है वो एतिहासिक है। मॉरिसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस कामयाबी के लिए बधाई देते हुए कहा कि ये परिणाम सरकार की कोशिशों और मेहनत का नतीजा है। प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरिसन की शुभकामनाओं के लिए आभार जताया है।