{"_id":"5e83b93e8ebc3e76d2168c75","slug":"coronavirus-national-preparation-report-on-corona-virus-soon-266-ias-feedback-will-be-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस पर राष्ट्रीय तैयारी की रिपोर्ट जल्द, 266 आईएएस का फीडबैक होगा शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस पर राष्ट्रीय तैयारी की रिपोर्ट जल्द, 266 आईएएस का फीडबैक होगा शामिल
Wed, 01 Apr 2020 03:12 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 01 Apr 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस के खात्मे की तैयारी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार जल्द ही कोरोना वायरस से जुड़ी राष्ट्रीय तैयारियों पर अपनी सर्वे रिपोर्ट पेश करेगी। यह रिपोर्ट 266 आईएएस अधिकारियों से मिले फीडबैक के आधार पर तैयार की जा रही है। कार्मिक मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा, सर्वे रिपोर्ट और अन्य मुद्दों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत गठित अधिकारियों के उच्चस्तरीय समूह की बैठक में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बयान में कहा, सर्वे में फीडबैक देने वाले 266 आईएएस अधिकारी पिछले पांच साल के दौरान केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सहायक सचिव के तौर पर तैनात रह चुक हैं। इन सभी ने जिलावार हॉट स्पॉट की पहचान करने और तैयारियों में सुधार के लिए सुझाव की पहचान करने से जुड़े 23 बिंदुओं की प्रश्नावली का जवाब दिया है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि डीएआरपीजी पांच अधिकारियों की मौजूदगी वाली एक तकनीकी टीम का गठन करेगा, जो कोरोना वायरस पर रोजाना की रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके अलावा डीएआरपीजी सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों को कोरोना वायरस से जुड़ी जन शिकायतों की निगरानी में सुधार के लिए गाइडलाइंस बनाकर देगी।
विज्ञापन
यह भी निर्णय लिया गया कि हर विभाग और मंत्रालय को कोरोना वायरस से जुड़ी जन शिकायतों को देखने के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करनी होगी। इस अधिकारी का फोन नंबर, नाम और ईमेल आईडी विभाग या मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। मंत्रालय ने यह भी बताया कि माईजीओवी डॉट इन पर अभी तक 46 हजार से ज्यादा सुझाव जनता की तरफ से मिल चुके हैं।
बैठक में मानव संसाधन विकास सचिव अमित खरे, प्रशासनिक सुधार व जन शिकायत विभाग के सचिव के. शिवाजी, संयुक्त सचिव (गृह) आशुतोष अग्निहोत्री, कैबिनेट सचिवालय की निदेशक मीरा मोहंती और पीएमओ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।