{"_id":"5e6b38418ebc3ea7f5796a90","slug":"coronavirus-mamata-suggests-do-namaste-maneka-upset-over-health-dept-advisory-not-to-touch-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: ममता ने दी नमस्ते करने की सलाह, हेमा मालिनी बोलीं- इसे हल्के में न लें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोनावायरस: ममता ने दी नमस्ते करने की सलाह, हेमा मालिनी बोलीं- इसे हल्के में न लें
Fri, 13 Mar 2020 01:11 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी-हेमा मालिनी
- फोटो : ANI
भारत में कोरोनावायरस की चपेट में 75 लोग आ चुके हैं। जबकि एक शख्स की मौत हो गई है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को नमस्ते करने की सलाह दी है। वहीं भाजपा सांसद मेनका गांधी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देश को लेकर नाराजगी जताई है। इसके अलावा हेमा मालिनी ने लोगों को इस वायरस को गंभीरता से लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
नमस्ते कीजिए: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक रैली के दौरान कहा, 'जब तक कोरोनावायरस चला नहीं जाता है तब तक हाथ न मिलाएं। यह इसांन के दूसरे इंसान के संपर्क में आने से फैलता है न कि जानवरों से इंसानों में। नमस्ते कीजिए।'
विज्ञापन
मेनका गांधी ने की अपील
भाजपा सांसद मेनका गांधी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी-निर्देशों पर नाराजगी जताते हुए कहा, 'मुझे कुछ सरकारी स्वास्थ्य विभागों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं कि उन्होंने कोरोनवायरस को लेकर निर्देश जारी किए हैं जिसमें लोगों को जानवरों को न छूने की सलाह दी गई है। यह वायरस जानवरों से नहीं फैलता है और न ही उनमें यह वायरस मौजूद है। मैं सभी विभागों से अनुरोध करती हूं कि वे झूठ न फैलाएं।'
विज्ञापन
हेमा मालिनी ने दी वायरस को गंभीरता से लेने की सलाह
मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने लोगों को कोरोनावायरस को गंभीरता से लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, 'सभी को सावधान रहना चाहिए और खुद को सुरक्षित रखता चाहिए। साथ ही विदेश यात्रा न करें। यह अच्छी बात है कि वीजा रद्द हो गए हैं। मैं वाट्सऐप पर लोगों को इसके बारे में मजाक करते हुए देख रही हूं। वे इसे कोरोना, मरोना बोल रहे हैं। इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।'
#WATCH BJP MP Hema Malini on #CoronaVirus: Everybody should be careful & secure themselves and not travel overseas. It is good that visas have been cancelled. I have seen people joking about it on WhatsApp, like 'corona, marona', it should not be taken lightly. pic.twitter.com/cbVtqVrBPW
— ANI (@ANI) March 13, 2020
रोका जाना चाहिए संसद सत्र
अकाली दल की नेता और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा, 'संसद सत्र को रोक दिया जाना चाहिए ताकि कोरोनावायरस को फैलने से रोका जा सका। सरकार को इसके बारे में सोचना चाहिए।'