फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Lockdown: Prime Minister Narendra Modi speak to Chief ministers of all states on Monday

कोरोना वायरस : आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी 

Mon, 27 Apr 2020 05:42 AM IST
अमित कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 27 Apr 2020 05:42 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown: Prime Minister Narendra Modi speak to Chief ministers of all states on Monday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश लॉकडाउन 2.0 का पालन करने में लगा हुआ है। तीन मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन से पहले इस वायरस से लड़ने के लिए रणनीति बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रवासी मजदूरों के अलावा इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने को लेकर चर्चा हो सकती है। कोरोना वायरस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे।   
विज्ञापन


केंद्र और राज्य सरकारें आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और लोगों को राहत प्रदान करने के लिए कई क्षेत्रों में छूट दे रही हैं। हालांकि कोरोना के प्रसार को देखते हुए कई राज्य लॉकडाउन को 3 मई के बाद भी बढ़ाने के पक्ष में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ रेडियो संबोधन में कहा कि देश एक युद्ध में है। उन्होंने इस पर जोर दिया कि लोगों को सावधान रहने और सावधानी बरतने की जरूरत है। केंद्र सरकार ने अब लॉकडाउन के दौरान शहरी क्षेत्रों में आवासीय परिसरों समेत मोहल्ले की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। हालांकि बाजारों में स्थित दुकानें तीन मई तक बंद रहेंगी।


11 अप्रैल को पिछले संवाद में कई मुख्यमंत्रियों ने 21-दिवसीय लॉकडाउन को दो सप्ताह तक बढ़ाने की सिफारिश की थी, जो पहले 14 अप्रैल को समाप्त होने वाला था। प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल को घोषणा की थी कि लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाया जा रहा है। 24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री ने गत 20 मार्च को मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की थी। उस दौरान मोदी ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के तरीकों पर चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed