{"_id":"5e83bcb48ebc3e6fed131bc1","slug":"coronavirus-lockdown-india-compassion-hunger-hungry-amar-ujala-foundation-stay-home-help-extends-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को करुणा से हराएंगे, कोई नहीं रहेगा भूखा, अमर उजाला फाउंडेशन ने बढ़ाए हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना को करुणा से हराएंगे, कोई नहीं रहेगा भूखा, अमर उजाला फाउंडेशन ने बढ़ाए हाथ
Wed, 01 Apr 2020 03:27 AM IST
योगेश साहू
अमर उजला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 01 Apr 2020 03:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के कारण पूरा देश संकट से जूझ रहा है। वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन से समस्या और गंभीर हो गई है। हालांकि केंद्र और राज्य सरकारों ने बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं लेेकिन एक सप्ताह से काम धंधा बंद हो जाने के कारण लाखों की संख्या में कामगार और मजदूर दिल्ली एनसीआर से भूखे प्यासे पैदल ही अपने अपने घरों की ओर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
पैसे खत्म हो जाने के कारण दिहाड़ी मजदूरों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में कोरोना वायरस को करुणा से हराने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने मजबूर और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। मकसद सिर्फ एक ही है कि कोई भी व्यक्ति भूखा और प्यासा न रहे।
विज्ञापन
कानपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से कई स्थानों पर चलाए जा रहे कम्यूनिटी किचन में भोजन तैयार कर मंगलवार को चार हजार से अधिक जरूरतमंदों को बांटा गया। सागर रत्ना रेस्टोरेंट ने 2000, बाबाजी की रसोई गुरुद्वारा नवाबगंज ने 1600 और अशोक मानव कल्याण शिक्षा समिति ने 600 पैकेट बांटे।
विज्ञापन
यहां के लोगों के लिए भी बढ़ाया हाथ
- आगरा में हिंदुस्तान फाउंडेशन के सहयोग से 250 घरों में भोजन के पैकेट वितरित कि ये गए। लगातार तीसरे दिन यह सेवा कार्य किया गया।
- लखनऊ में भी जिला प्रशासन और व्यापारियों के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया कराया गया। हनुमान सेतु मंदिर के आसपास रहने वालों को भोजन के पैकेट दिए गए। इसके अलावा पूरे शहर में भोजन के पैकेट वितरित किए गए।
- गोरखपुर में सेवा भारती सामाजिक आयाम के सहयोग से 1200 लोगों को भोजन कराया गया।
- वाराणसी में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से 900 से अधिक भोजन के पैकेट और खिचड़ी का वितरण किया गया। संस्थाओं और अपार्टमेंट के सहयोग से किचन में खाना बनवा कर जरूरतमंदों को बांटा जा रहा है ।
- मेरठ शहर में जनकल्याण फाउंडेशन और छावनी रामलीला कमेटी के सहयोग से डाबका गांव में करीब 200 लोगों को भोजन कराया गया। शामली शहर में भोजन के 135 पैकेट वितरित किए गए।
- प्रयागराज में मिनिस्ट्रियल एशोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के साथ साझा अभियान में राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान अनाज और आलू के पैकेट बांटे गए।
- गाजियाबाद में नेशनल हाईवे -9 स्थित आईपीईएम कॉलेज के साथ मिलकर गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। वितरण के लिए भोजन के पैकेट तहसील प्रशासन की टीम को सौंपे गए।
- फतेहाबाद में फाउंडेशन ने मंगलवार को श्री श्याम वेलफेयर सोसाइटी के साथ मिलकर 290 जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया।
- भिवानी में हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड, जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता और स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के सहयोग से भोजन के एक हजार से अधिक पैकेट बांटे गए।
- महेंद्रगढ़ (हरियाणा) में यादव सभा, भूतपूर्व सैनिक संघ, राहत ग्रुप के सहयोग से करीब 500 पैकेट खाना वितरित किया गया।