फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : Lockdown india, 92 thousand complaints of harassment and violence on child helpline in 11 days

लॉकडाउन: चाइल्ड हेल्पलाइन पर 11 दिन में उत्पीड़न और हिंसा की 92 हजार शिकायतें

Thu, 09 Apr 2020 04:06 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 09 Apr 2020 04:06 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Lockdown india, 92 thousand complaints of harassment and violence on child helpline in 11 days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देशभर में लागू 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान बच्चों के खिलाफ उत्पीड़न व हिंसा के मामलों में इजाफा हुआ है। बीते 11 दिनों में चाइल्डलाइन इंडिया हेल्पलाइन पर 92 हजार शिकायतें मिली हैं, जो दिखाता है कि इस अवधि में न सिर्फ महिलाओं, बल्कि बच्चों के खिलाफ भी अत्याचार बढ़ा है।

विज्ञापन


चाइल्डलाइन इंडिया की उपनिदेशक हरलीन वालिया ने बताया, 24 से 31 मार्च के बीच ‘चाइल्डलाइन 1098’ हेल्पलाइन को पूरे देश से 3.07 लाख शिकायतें मिलीं, इनमें से 30 फीसदी बच्चों के खिलाफ उत्पीड़न व हिंसा को लेकर दर्ज कराई गईं। ऐसी करीब 92,105 कॉल हेल्पलाइन पर आईं।
विज्ञापन


वालिया के मुताबिक, लॉकडाउन की घोषणा के बाद ऐसी कॉल में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वालिया ने कहा, ये आंकड़े जिलों की बाल संरक्षण इकाइयों के लिए आयोजित कार्यशाला के दौरान साझा किए गए। लॉकडाउन के बाद अन्य जो शिकायतें आईं, उनमें 11 फीसदी शारीरिक स्वास्थ्य, आठ फीसदी बाल श्रम, आठ फीसदी बच्चों के भाग जाने व पांच फीसदी बच्चों के बेघर होने से जुड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा, 1677 कॉल कोरोना वायरस से जुड़े सवालों को लेकर दर्ज की गईं। वहीं, 237 लोगों ने बताया, वे बीमार हैं और उन्हें मदद की आवश्यकता है। वालिया के मुताबिक, हेल्पलाइन को लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवा घोषित किया गया है।

महिला आयोग को मिली 257 से ज्यादा शिकायतें

हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा बताया था कि लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा को लेकर आयोग को 24 मार्च से 1 अप्रैल के बीच 257 शिकायतें मिलीं। इनमें से 69 शिकायतें ई-मेल के जरिये प्राप्त हुईं। शर्मा के मुताबिक, घरेलू हिंसा के मामलों इससे ज्यादा हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर महिलाएं इसकी शिकायत करने से डरती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed