{"_id":"5e996f6f8ebc3e7607033b4b","slug":"coronavirus-lockdown-in-maharashtra-palghar-industries-asked-to-prepare-for-operations-on-home-ministry-guidelines","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: महाराष्ट्र के पालघर में मौजूद उद्योगों को परिचालन के लिए तैयार रहने को कहा गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन: महाराष्ट्र के पालघर में मौजूद उद्योगों को परिचालन के लिए तैयार रहने को कहा गया
Fri, 17 Apr 2020 02:27 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 17 Apr 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र के पालघर के जिला प्रशासन ने शुक्रवार को गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र के उद्योगों को परिचालन शुरू करने करने के लिए तैयार रहने को कहा है। कलेक्टर डॉ कैलास शिंदे ने एक पत्र में कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद उद्योग 20 अप्रैल को परिचालन शुरू करने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
कैलास शिंदे ने बोइसर, पालघर, वसई, वाडा और दहानू में औद्योगिक संघों से गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। पत्र में कहा गया है कि जिन ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योगों को काम करने की अनुमति है वो सीमित कर्मचारियों के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा उद्योगों से कहा गया है कि वो श्रमिकों के लिए आवास प्रदान करेंगे या अपने कर्मचारियों को कोरोना वायरस के बचाव के लिए सुरक्षित परिवहन सेवा प्रदान करेंगे। गृह मंत्रालय ने 15 अप्रैल को उद्योगों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए थे कि वो किस तरीके से काम करेंगे।
विज्ञापन
दिशा-निर्देशों के अनुसार, नगर निगमों और नगर पालिकाओं की सीमा के बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित उद्योगों को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।