Coronavirus Updates: राजधानी दिल्ली में आज 1647 नए मामले, 41 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 29,429 नए मामले सामने आए हैं और 582 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,36,181 हो गई है। जिनमें से 3,19,840 सक्रिय मामले हैं, 5,92,032 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 24,309 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज बिहार में 1320 और राजस्थान में 235 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
लाइव अपडेट
तेलंंगाना में आज 1159 नए मामले
तेलंंगाना में आज 1159 नए मामले सामने आए, 11 मरीजों की मौत। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 39342 पहुंचा। अबतक हुई 386 की मौत।झारखंड में आज कोरोना के 316 नए मामले
झारखंड में आज कोरोना के 316 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,562 हो गई है।
ओडिशा के गंजम जिले में नौ शहरी इलाके 21 जुलाई तक पूरी तरह से बंद
गंजम जिला प्रशासन ने कोविड-19 मामलों को बढ़ने से रोकने के लिये जिले के नौ शहरी इलाकों में 21 जुलाई तक पूर्ण बंद रखने की घोषणा की है। अधिकारी ने बताया कि हिंजली नगर निकाय गंजम अधिसूचित क्षेत्र परिषद (एनएसी) के तहत आने वाले संबद्ध इलाकों में बंद मंगलवार से ही लागू है जबकि शेष सात एनएसी में बृहस्पतिवार से यह प्रभावी होगा। जिलाधिकारी विजय अमृत कुलंगे ने इससे पहले कहा था कि प्रशासन बंद लागू करने से पहले सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लोगों के व्यवहार का अवलोकन करेगा।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में सभी विभाग 24 जुलाई तक बंद
राजस्थान में 866 नए मामले
गोवा में आज कोरोना के 198 नए मामले
गोवा में आज कोरोना के 198 नए मामले सामने आए हैं और 67 लोग ठीक हुए हैं। गोवा में इस समय पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,951 है जिनमें 1,259 सक्रिय मामले हैं जबकि 1,674 लोग ठीक हो चुके हैं। गोवा में कोरोना के कारण 18 लोगों की मौत हुई है।
हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1341
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 1341 हो गई है, जिनमें 966 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है।
हरियाणा में 678 नए मामले
मणिपुर में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 28 नए मामले
मणिपुर में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1700 हो गई है, जिनमें 620 सक्रिय हैं और 1080 लोग ठीक हो चुके हैं।
पश्चिम बंगाल में 1589 नए मामले, 20 मौतें
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 1589 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 20 मौतें हुई हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 34,427 हो गई है, जिनमें 12,747 सक्रिय मामले हैं, 20680 लोग ठीक हो चुके हैं और अबतक 1000 लोगों की मौत हो चुकी है।
राजधानी दिल्ली में आज 1647 नए मामले, 41 लोगों की मौत
समिति नियुक्त करने का फैसला
महाराष्ट्र सरकार ने मास्क और सैनिटाइजर की कीमतें तय करने के लिए एक समिति नियुक्त करने का फैसला किया है।
मुंबई में आज 1390 नए मामले, 62 की मौत
कर्नाटक में आज संक्रमण के 3176 नए मामले, 87 की मौत
कर्नाटक में आज संक्रमण के 3176 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 1975 मामले बंगलूरू से हैं। आज 87 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 47,253 हो गई है। राज्य में मौत का आंकड़ा बढ़कर 928 हो गया है।
गुजरात में कोरोना के 925 नए मामले सामने आए, 10 की मौत
मध्य प्रदेश में 638 नए मामले, नौ लोगों की मौत
मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 638 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 5053 है और मौत का आंकड़ा 682 पहुंच गया है। आज 18,783 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 7975 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 233 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,75,640 हो गई है। राज्य में आज 3606 लोग ठीक भी हुए। अब तक महाराष्ट्र में 1,52,613 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 55.37 फीसदी है।
उत्तराखंड में आज कोरोना के 104 नए मामले
उत्तराखंड में आज कोरोना के 104 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3785 हो गई है, जिनमें 2948 लोग ठीक हो चुके हैं और 754 मामले सक्रिय हैं।