Coronavirus Updates: कोरोना से हिंदू संहति के संस्थापक तपन घोष का निधन
{"_id":"5f0a10131110ce69553e53cf","slug":"coronavirus-live-updates-news-in-hindi-covid19-july-12-unlock-2-day-twelve-coronavirus-in-assam-bihar-delhi-maharashtra-madhya-pradesh-kerala-world","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Updates: कोरोना से हिंदू संहति के संस्थापक तपन घोष का निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 13 Jul 2020 12:30 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:30 AM IST
खास बातें
- पुणे में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1088 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 38,502 हो गई है।
- महाराष्ट्र में आज कोरोना के 7827 नए मामले रिपोर्ट हुए और 173 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल संख्या बढ़कर 2,54,427 हो गई है।
- कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 2627 नए मामले सामने आए और 71 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 38,843 हो गई है।
- तमिलनाडु में आज 4244 नए मामले सामने आए और 68 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,38,470 हो गई है।
- देशभर में 2,92,258 सक्रिय मामले हैं, 5,34,621 लोग ठीक हो चुके हैं और 22,674 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
- भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 8,49,553 हो गई है।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में 28,637 नए मामले सामने आए हैं और 551 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
11:22 PM, 12-Jul-2020
कोरोना के कारण हिंदू संहति के संस्थापक और पूर्व आरएसएस के नेता तपन घोष का निधन
हिंदू संहति के संस्थापक और आरएसएस के पूर्व नेता तपन घोष का कोरोना के कारण निधन हो गया है।पुणे में पिछले 24 घंटे में 1088 नए मामले, 39 की मौत
पुणे में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1088 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की मौत हो गई है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 38,502 हो गई है। जिल में 12,890 सक्रिय मामले हैं और 1,075 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
झारखंड में आज 80 नए मामले
झारखंड में आज संक्रमण के 80 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1421 हो गई है और मौत का आंकड़ा 31 है।
11:04 PM, 12-Jul-2020
जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 357 नए मामले,10 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 357 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 10,513 हो गई है, जिनमें 5,979 सक्रिय मामले हैं और 179 लोगों की मौत हो गई है।
असम में आज 468 मरीज हुए ठीक
असम में आज कोरोना के 468 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 10,894 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,138 हो गई है।
असम में आज 468 मरीज हुए ठीक
असम में आज कोरोना के 468 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 10,894 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,138 हो गई है।
विज्ञापन
09:49 PM, 12-Jul-2020
यूपी में पिछले 24 घंटे में 1388 नए मामले, 21 की मौत
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1388 नए मामले सामने आए और 21 लोगों की मौत हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 12,208 हो गई है और मौत का आंकड़ा 934 हो गया है।
हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 1231 हुई
हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 1231 हो गई है। इनमें 273 सक्रिय मामले हैं, 916 ठीक हो चुके हैं और अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
मध्य प्रदेश में आज 431 नए मामले, नौ की मौत
मध्य प्रदेश में आज संक्रमण के 431 नए मामले रिपोर्ट किए गए और नौ लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 17,632 हो गई है और मौत का आंकड़ा 653 पहुंच गया है।
बंगाल में 1560 नए मामले, 26 की मौत
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 1560 नए मामले दर्ज किए गए और 26 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 30,013 हो गई है और मौत का आंकड़ा 932 पहुंच गया है।

09:43 PM, 12-Jul-2020
अहमदाबाद में 172 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 23 हजार के पार
गुजरात के अहमदाबाद में आज कोरोना के 172 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,095 हो गई।
राजस्थान में आज कोरोना के 644 नए मामले, सात की मौत
राजस्थान में आज कोरोना के 644 नए मामले सामने आए, 234 लोग ठीक हुए और सात लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा रात 8:30 बजे तक का है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 24,392 हो गई है, जिनमें 5,779 मामले सक्रिय हैं और 510 लोगों की मौत हो चुकी है।

09:15 PM, 12-Jul-2020
तेलंगाना में आज कोरोना के 1269 नए मामले
तेलंगाना में आज कोरोना के 1269 नए मामले दर्ज किए गए और 1563 लोग ठीक हुए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 34,671 हो गया है। राज्य में कोरोना के कारण अब तक 356 लोगों की मौत हो चुकी है।
08:57 PM, 12-Jul-2020
हरियाणा में कोरोना से चार की मौत, 658 नए मामले
हरियाणा में रविवार को कोरोना के कारण चार और मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 658 नए मामले सामने आए। यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,240 पहुंच गई।
लद्दाख में नौ और संक्रमित
लद्दाख में कोरोना वायरस से नौ और लोग संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में कुल मामले 1,086 हो गए हैं।
कर्नाटक राज्य प्रशासनिक अधिकरण 13-21 जुलाई तक बंद
कर्नाटक राज्य प्रशासनिक अधिकरण, बंगलूरू 13 जुलाई से 21 जुलाई तक बंद रहेगा। क्योंकि हाल ही में बंगलूरू के कुछ इलाकों में एक सप्ताह के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

08:26 PM, 12-Jul-2020
गोवा में आज कोरोना के 85 नए मामले
गोवा में आज कोरोना के 85 नए मामले सामने आए और 59 मरीज ठीक हुए। इसके बाद राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2453 हो गई है, जिनमें 1487 मामले सक्रिय हैं और 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
08:05 PM, 12-Jul-2020
तेलंगानाः राजभवन के 10 कर्मचारी पॉजिटिव, राज्यपाल की रिपोर्ट निगेटिव आई
तेलंगानाः 28 पुलिसकर्मी, तेलंगाना राजभवन के 10 स्टाफ और 10 स्टाफ के परिवारजनों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। वहीं, तेलंगाना की राज्यपाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।तेलंगाना राजभवन ने इसकी जानकारी दी।
07:59 PM, 12-Jul-2020
जयपुरः पंचायत राज विभाग का मुख्य कार्यालय अगले दो दिनों के लिए बंद
राजस्थान: जयपुर में पंचायत राज विभाग का मुख्य कार्यालय अगले दो दिनों (सोमवार और मंगलवार) के लिए बंद रहेगा। यहां सैनिटाइजेशन का काम चलेगा। क्योंकि विभाग के दो कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
07:56 PM, 12-Jul-2020
गुजरात में 879 नए मामले, 13 लोगों की गई जान
गुजरात में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 879 नए मामले दर्ज किए और 13 लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 41,906 हो गई है, जिनमें 29,198 लोग ठीक हो चुके हैं और 2,047 लोगों की मौत हो चुकी है।