Coronavirus Updates: पुणे में पिछले 24 घंटे में 725 नए मामले, 16 की मौत
{"_id":"5ef3b18f8ebc3e43034b1645","slug":"coronavirus-live-updates-news-in-hindi-covid19-25th-june-unlock1-day-twenty-five-corona-pandemic-world-delhi-maharashtra-madhya-pradesh-bihar-kerala","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Updates: पुणे में पिछले 24 घंटे में 725 नए मामले, 16 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 26 Jun 2020 12:17 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:17 AM IST
खास बातें
- पुणे में पिछले 24 घंटे में 725 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 16 लोगों की मौत हो गई। जिले में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 18,240 हो गई है।
- मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के 1365 नए मामले सामने आए और 58 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल मामलों की संख्या 70,990 हो गई है।
- महाराष्ट्र में आज 4841 नए मामले सामने आए और 192 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,47,741 पहुंच गई है।
- पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 475 नए मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 15,648 हो गई है।
- बिहार में आज 108 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 8381 हो गई है।
- तमिलनाडु में आज कोरोना के 3509 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 45 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 70,977 हो गई है।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में 16,922 नए मामले सामने आए हैं और 418 लोगों की मौत हुई है।
- भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,73,105 हो गई है, जिनमें से 1,86,514 सक्रिय मामले हैं।
- देशभर में अब तक 2,71,697 लोग ठीक हो चुके हैं और 14,894 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : pti
लाइव अपडेट
11:28 PM, 25-Jun-2020
महाराष्ट्र में 28 जून से अनलॉक-1 के चौथे चरण की होगी शुरूआत
महाराष्ट्र में 28 जून से अनलॉक-1 के चौथे चरण में छूट दी जाएगी । इसके तहत नाई की दुकान, सैलून, ब्यूटी पार्लर खोले जाएंगे। ग्राहक को इन सब सेवाओं के लिए पहले ही अपॉइनमेंट लेना होगा। इन सेवाओं में बाल काटना, बाल कलर करना, वैक्सिंग, थ्रिडिंग शामिल है। वहीं स्किन से संबंधित सेवाओं की मंजूरी नहीं होगी।'Easing of Restrictions Mission' begins again, Phase-IV: Office of the Chief Minister of Maharashtra pic.twitter.com/C4JukQYehU
— ANI (@ANI) June 25, 2020
11:18 PM, 25-Jun-2020
उत्तराखंड में आज 69 नए मामले, एक की मौत
- उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण से और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही 69 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने से प्रदेश में महामारी से पीडितों का आंकड़ा बढ़कर 2691 हो गया।
- प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, दून अस्पताल में भर्ती कोविड-19 से पीड़ित 34 वर्षीय मरीज ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया । यह मरीज उत्तरकाशी से रेफर होकर यहां आया था।
- बृहस्पतिवार को सर्वाधिक 28 ताजा मामले नैनीताल जिले में सामने आए हैं। वहीं उधमसिंह नगर जिले में 11, हरिद्वार से 10, देहरादून से आठ तथा बागेश्वर में छह मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
11:05 PM, 25-Jun-2020
गोवा में आज 44 नए मामले, कुल संख्या हुई 995
गोवा में गुरुवार को 44 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 995 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस अवधि में 46 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद विभिन्न कोविड देखरेख केंद्रों से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही अब तक राज्य में 335 मरीज ठीक हो चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि यह लगातार तीसरा दिन है जब नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। अधिकारी ने बताया, 'बृहस्पतिवार को सामने आए 44 नएमामलों के साथ अब तक राज्य में 995 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 658 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 335 ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक दो मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है।'

10:35 PM, 25-Jun-2020
पुणे में पिछले 24 घंटे में 725 नए मामले, 16 की मौत
पुणे में पिछले 24 घंटे में 725 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 16 लोगों की मौत हो गई। जिले में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 18,240 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 655 हो गया है।10:18 PM, 25-Jun-2020
मुंबई में आज 1365 नए मामले, 58 लोगों की मौत
मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के 1365 नए मामले सामने आए और 58 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल मामलों की संख्या 70,990 हो गई है और मौत का आंकड़ा 4060 पहुंच गया है।
हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 839 हुई
हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 839 हो गई है, जिनमें 345 मामले सक्रिय हैं और सात लोगों की मौत हुई है।
उत्तराखंड में कोरोना के 49 नए मामले
उत्तराखंड में कोरोना के 49 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2691 पहुंच गई है और अब तक 36 लोगों की मौत हुई है।
त्रिपुरा में 32 पॉजिटिव मामले
त्रिपुरा में आज 1141 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसमें 32 लोग पॉजिटिव पाए गए, जिनमें 24 लोगों ने बाहर की यात्रा की थी और अन्य कोरोना मरीजों के संपर्क में आए थेः राज्य के मुख्यमंत्री

09:45 PM, 25-Jun-2020
झारखंड में आज कोरोना के 42 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2261 हुई
झारखंड में कोरोना के 42 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2261 हो गई है, जिनमें 1605 ठीक हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:43 PM, 25-Jun-2020
कोरोना महामारी को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के उपभोक्ता, खाद्य एंव सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को पत्र लिखकर राज्य के लोगों को अगले छह महीने तक मुफ्त राशन देने की मांग की।
09:28 PM, 25-Jun-2020
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 3390 नए मामले, 64 लोगों की मौत
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 3390 नए मामले रिपोर्ट किए गए, 64 लोगों की मौत हो गई और 3328 मरीज ठीक हुए। देश की राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या 73,780 हो गई है, जिनमें 44,765 मामले सक्रिय हैं और 2429 लोगों की मौत हुई है।
राजस्थान में आज कोरोना के 287 नए मामले
राजस्थान में आज कोरोना के 287 नए मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 16,296 पहुंच गया है, जिनमें 12,840 लोग ठीक हो चुके हैं, 3077 मामले सक्रिय हैं और 379 लोगों की मौत हुई है।
मध्य प्रदेश में आज 147 नए मामले, आठ की मौत
मध्य प्रदेश में आज 147 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 12,595 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 542 हो गया है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2434 है।
कर्नाटक में आज कोरोना के 442 नए मामले, छह की मौत
कर्नाटक में आज कोरोना के 442 नए मामले दर्ज किए गए और छह लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3716 हो गई है और मरने वालों की संख्या 170 है।
पंजाब में 142 नए मामले, सात की मौत
पंजाब में कोरोना के 142 नए मामले सामेन आए और सात लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 4769 हो गई है और मौत का आंकड़ा 120 पहुंच गया।
डीडीएमए की बैठक में लिया गया फैसला
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि जिन कोरोना के मामलों की रैपिड टेस्ट के जरिए पुष्टि होगी, उनके बारे में टेस्टिंग साइट पर ही मेडिकल ऑफिसर जानकारी जुटाएंगे कि बीमारी कितनी गंभीर है।

09:02 PM, 25-Jun-2020
महाराष्ट्र में आज 4841 नए मामले और 192 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज 4841 नए मामले सामने आए और 192 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,47,741 पहुंच गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 6931 हो गया है। फिलहाल राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 63,342 है। महाराष्ट्र में कोरोना से मृत्यु की दर 4.69 फीसदी है।
08:53 PM, 25-Jun-2020
रेलवे ने मेल/एक्सप्रेस, पैसेंजर और उपनगरीय ट्रेनों को 12 अगस्त तक नहीं चलाने का फैसला किया हैः रेलवे बोर्ड
It has been decided that regular time-tabled passenger services including Mail/Express, passenger and suburban services stand cancelled up to 12.08.2020: Railway Board pic.twitter.com/Pt1EIreC5y
— ANI (@ANI) June 25, 2020