Coronavirus Updates: डब्ल्यूएचओ ने कहा, अगले हफ्ते तक कोरोना के कुल केस एक करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:40 AM IST
खास बातें
- मुंबई में आज कोरोना के 1144 नए मामले सामने आए और 38 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल मामलों की संख्या 69,625 हो गई है।
- महाराष्ट्र में आज कोरोन संक्रमण के 3890 मामले दर्ज किए गए और 208 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,42,900 हो गई है।
- पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना के प्रकोप को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाया।
- गुजरात में पिछले 24 घंटे में 572 नए मामले सामने आए और 25 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 29,001 हो गई है।
- तमिलनाडु में आज संक्रमण के 2865 नए मामले दर्ज किए गए और 33 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 67,468 हो गई है।
- केरल में आज कोरोना के सर्वाधिक 152 नए मामले सामने आए। लगातार छठे दिन 100 से ज्यादा केस आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 3603 हो गई है।
- देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3788 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या 70 हजार के पार हो गई।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में 15,968 नए मामले सामने आए हैं और 465 लोगों की मौत हुई है।
- भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,56,183 हो गई है, जिनमें से 1,83,022 सक्रिय मामले हैं।
- देशभर में 2,58,685 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 14,476 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर
- फोटो : PTI