Coronavirus Live Updates: लोनावला में आईएनएस शिवाजी के 12 प्रशिक्षु नाविक कोरोना पॉजिटिव
{"_id":"5ef11102b75cf0099d18fb7e","slug":"coronavirus-live-updates-news-in-hindi-covid19-23th-june-unlock1-day-twenty-three-corona-pandemic-world-delhi-maharashtra-madhya-pradesh-bihar-kerala","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Live Updates: लोनावला में आईएनएस शिवाजी के 12 प्रशिक्षु नाविक कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 24 Jun 2020 12:22 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:22 AM IST
खास बातें
- देश में 56 प्रतिशत हुई कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर
- एक दिन में करीब 11000 कोरोना के मरीज हुए ठीक
- देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या हुई 440215
- भारत में कोरोना से अब तक 14011 लोगों की मौत
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
11:37 PM, 23-Jun-2020
झारखंड: 53 नए मामले और 51 मरीज ठीक हुए
राज्य में मंगलवार को कोरोना से संक्रमण के 53 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 51 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2,193 हो गई है। इनमें से 662 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1,520 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं अब तक 11 मरीजों की मौत हुई है। -स्वास्थ्य विभाग, झारखंड
11:19 PM, 23-Jun-2020
ओडिशा के पुरी में कल दोपहर 2 बजे तक लॉकडाउन रहेगा
ओडिशा के पुरी में कल रात नौ बजे से लागू लॉकडाउन अभी भी लागू है और कल दोपहर 2 बजे तक बरकरार रहेगा। कोविड-19 महामारी के बीच सुप्रीम कोर्ट द्वारा वार्षिक रथ समारोह आयोजित करने की अनुमति दिए जाने के बाद पुरी में आज रथयात्रा निकाली गई थी।Odisha: Puri remains under complete shutdown that came into effect from 9 pm yesterday and will remain till 2 pm tomorrow. #RathYatra was carried out today in Puri after Supreme Court granted permission to hold annual chariot festival amid the #COVID19 pandemic. pic.twitter.com/PgvvYBMwuO
— ANI (@ANI) June 23, 2020
विज्ञापन
11:05 PM, 23-Jun-2020
उत्तर प्रदेश से राजस्थान तक स्थिति खराब
- राजस्थान में 9 मौते और 395 नए पॉजिटिव मामले आज रिपोर्ट किए गए। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 15,627 हो गई है जिसमें से 3049 सक्रिय मामले और 365 मौतें शामिल हैं।
- उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 576 नए कोरोना पॉजिटिव केस, 515 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज और 19 मौतें रिपोर्ट की गईं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 6189 है, मौत का आंकड़ा बढ़कर 588 और अब तक डिस्चार्ज लोगों की संख्या बढ़कर 12,116 हो गई है।
- उत्तराखंड में आज 31 कोरोना पॉजिटिव केस, 1 की मौत, 61 ठीक/ रिकवर मामले दर्ज़ किए गए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 2535 हो गए हैं, जिनमें से 30 लोगों की मौत और 1602 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं।
- पश्चिम बंगाल में कोरोना के 370 नए मामले दर्ज हुए और 11 लोगों की मौत हुई है. राज्य में कुल मामले बढ़कर 14728 हो गए हैं. इसमें 9218 लोग स्वस्थ्य हुए हैं और 4930 सक्रिय मामले हैं, 580 लोगों की मौत भी हुई है.
10:17 PM, 23-Jun-2020
आईएनएस शिवाजी में 12 प्रशिक्षु नाविक कोरोना पॉजिटिव
आईएनएस शिवाजी, लोनावला में कुल 12 प्रशिक्षु नाविकों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल संक्रमण एक क्वारंटीन ब्लॉक में ही मिला है तो इसके बाहर फैलने की संभावना ना के बराबर है, हालांकि सावधानी बरती जा रही है: पीआरओ डिफेंस, मुंबईA total of 12 trainee sailors at INS Shivaji, Lonavala found #COVID positive as on date.Since infection is contained to a particular quarantine block,possibility of its spread to other areas/personnel of establishment is negligible. Precautions are being taken: PRO Defence Mumbai
— ANI (@ANI) June 23, 2020
10:11 PM, 23-Jun-2020
मणिपुर में 24 घंटे में 23 नए मामले दर्ज
मणिपुर में 24 घंटे में कोरोना के 23 नए मामले दर्ज किये गए हैं। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 921 हो गई है, इसमें 663 सक्रिय मामले हैं और 258 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।09:14 PM, 23-Jun-2020
पंजाब और जम्मू में सौ से अधिक मामले
- जम्मू-कश्मीर में आज 148 नए मामले और दो मौतों की पुष्टि। जम्मू में 20 और कश्मीर में 128 लोगों में संक्रमितों की पुष्टि हुई है। केंद्र शासित प्रदेश में अब कुल मामले बढ़कर 6236 हुए, 87 की मौत।
- पंजाब में कोरोना के 162 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4397 हो गई है, अब तक 105 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:07 PM, 23-Jun-2020
आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में तीन नए मामले दर्ज
आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में तीन नए संक्रमितों की पुष्टि। अब इस संस्था में कुल 61 सक्रिय मामले हैं और 218 लोग ठीक हुए हैं।08:51 PM, 23-Jun-2020
तमिलनाडु में आज कोरोना के 2516 नए मामले
- तमिलनाडु में आज कोरोना के 2516 नए मामले दर्ज, 1227 लोग स्वस्थ्य हुए और 39 मौतें हुई। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 64603 हुई, 863 की मौत।
- कर्नाटक में 322 नए मामले और 8 मौतें दर्ज हुई है, इसके साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9721 हुई। अब तक 6004 लोग स्वस्थ्य हुए हैं और 150 लोगों की मौत हुई है।
08:16 PM, 23-Jun-2020
मुंबई पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल का निधन
मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सूर्यकांत जाधव और प्रोटेक्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट के हेड कांस्टेबल प्रदीप काशिद का करोना वायरस की वजह से निधन: मुंबई पुलिस08:02 PM, 23-Jun-2020