फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus LIVE Updates : India reports 15,510 new COVID cases and 106 deaths in the last 24 hours Health Ministry

Coronavirus India Cases : कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट, पिछले 24 घंटे में आए 15,510 नए केस, 106 ने गंवाई जान

Mon, 01 Mar 2021 10:41 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 01 Mar 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus LIVE Updates : India reports 15,510 new COVID cases and 106 deaths in the last 24 hours Health Ministry
covid 19 test - फोटो : iStock

देश में पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना वायरस के दैनिक मामले 16,000 के पार आ रहे थे। वहीं आज करीब एक सप्ताह बाद इसमें गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15,510 नए मामले दर्ज किए गए। इस अवधि में कोरोना वायरस से 106 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 15,510 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,10,96,731 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 106 मरीजों की मौत हो गई, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,68,627 हो गई हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 11,288 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,07,86,457 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1,68,627 हैं।

देश में दुनिया का सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान का सोमवार यानी आज से दूसरा चरण शुरू हो गया है। दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स पहुंचकर कोविड टीका लगवाया है। साथ ही देशवासियों से कोरोना को हराने के लिए कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील की है। देश में अब तक 1,43,01,266 लोगों को कोविड वैक्सीन दी लगाई जा चुकी है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed