फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today CoronaVirus Covid 19 Cases News: Spike of 78357 cases and 1045 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 3769524 

CoronaVirus in India: संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 78357 नए मामले सामने आए

Wed, 02 Sep 2020 02:30 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 02 Sep 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Today CoronaVirus Covid 19 Cases News: Spike of 78357 cases and 1045 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 3769524 
भारत में कोरोना मामले: जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

भारत में कोविड-19 के मामले 37 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। बुधवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला। बुधवार को एक दिन में 78,357 नए मामले सामने आए। वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 29 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,045 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 66,333 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 37,69,524 हो गए हैं, जिनमें से 8,01,282 लोगों का उपचार चल रहा है और 29,01,909 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 76.98 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.76 फीसदी है। वहीं, 21.26 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में एक सितंबर तक कुल 4,43,37,201 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से मंगलवार को एक दिन में 10,12,367 नमूनों की जांच की गई। 
 

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,045 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 320 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कनार्टक के 135, तमिलनाडु के 96, आंध्र प्रदेश के 84, पंजाब के 59, उत्तर प्रदेश के 56, पश्चिम बंगाल के 55, बिहार के 39, मध्यप्रदेश के 32, दिल्ली के 18, हरियाणा के 17, गुजरात तथा जम्मू-कश्मीर के 14-14, राजस्थान के 13, पुडुचेरी के 12, झारखंड, ओडिशा तथा उत्तराखंड के 11-11, छत्तीसगढ़ तथा तेलंगाना के 10-10, असम के नौ, त्रिपुरा के पांच, केरल के चार, हिमाचल प्रदेश, गोवा तथा मेघालय के दो-दो लोग शामिल हैं। जबिक चंडीगढ़, मणिपुर, लद्दाख तथा सिक्किम में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 66,333 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 24,903 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 7,418, कर्नाटक में 5,837, दिल्ली में 4,462, आंध्र प्रदेश में 4,053 , उत्तर प्रदेश में 3,542, पश्चिम बंगाल में 3,283 , गुजरात में 3,034, पंजाब में 1,512 और मध्यप्रदेश में 1,426 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान में 1,069, तेलंगाना में 846, जम्मू-कश्मीर में 717, हरियाणा में 706, बिहार में 621, ओडिशा में 503, झारखंड में 428, असम में 315, केरल में 298, छतीसगढ़ में 287, उत्तराखंड में 280, पुडुचेरी में 240, गोवा में 194 और त्रिपुरा में 118 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।



चंडीगढ़ में 57, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 46, हिमाचल प्रदेश में 40, लद्दाख में 35, मणिपुर में 29, मेघालय में 12, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में सात, सिक्किम में तीन, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed