फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases Today Latest News 36011 new cases reporetd in last 24 hours 482 people died

Coronavirus India: देश में सुधर रहे हालात, पिछले 136 दिनों में सबसे कम हुए सक्रिय मामले

Sun, 06 Dec 2020 02:34 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 06 Dec 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Cases Today Latest News 36011 new cases reporetd in last 24 hours 482 people died
भारत में आज कोरोना मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में पिछले आठ दिनों से नए कोविड-19 मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार सक्रिय कोरोनोवायरस केसलोड शनिवार को 4.10 लाख (4,09,689) से नीचे चला गया, जो 136 दिनों में सबसे कम है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'यह 136 दिनों में सबसे कम है। 22 जुलाई, 2020 को कुल सक्रिय मामले 4,11,133 थे। ऐसा सामने आने वाले नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वालों की अधिक संख्या के कारण हुआ है। इसके कारण सक्रिय केसलोड में गिरावट आई है।'
विज्ञापन



वहीं देश में कोरोना वायरस के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 36,011 नए मामले सामने आए हैं। जबकि शनिवार को कोविड-19 के 36,652 नए मामले सामने आए थे। शनिवार की तुलना में रविवार को दैनिक मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 96 लाख के पार पहुंच गई है। इनमें से 91 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से मुक्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के 36,011 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 96,44,222 हो गई है। वहीं 482 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,40,182 हो गई है।

देश में अब तक 91,00,792 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। आंकड़ों के अनुसार देश में इस समय 4,03,248 मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते काफी दिनों से सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से नीचे बनी हुई है। वहीं बीते 24 घंटे में 41,970 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed