फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Kotak Mahindra Bank CEO Uday Kotak will take only one rupee salary, will give 25 crore rupees in PM CARES Fund

कोरोना: कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय लेंगे सिर्फ एक रुपया सैलरी, पीएम केयर्स में देंगे 25 करोड़ 

Fri, 10 Apr 2020 08:05 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 10 Apr 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Kotak Mahindra Bank CEO Uday Kotak will take only one rupee salary, will give 25 crore rupees in PM CARES Fund
उदय कोटक (फाइल फोटो)

कोरोना महमारी के चलते कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक ने घोषणा की है कि वो इस साल वेतन के तौर पर सिर्फ एक रुपया लेंगे। साथ ही उन्होंने पीएम केयर्स फंड को 25 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का भी एलान किया है। कोरोना वायरस महामारी से होने वाले नुकसान को देखते हुए कोटक ने एलान किया कि वो वित्त वर्ष 2020-21 सिर्फ एक रुपये का वेतन लेंगे। 

विज्ञापन


कोटक के एलान के बाद इस ग्रुप की टॉप लीडरशिप टीम ने भी अपने वेतन में 15 फीसदी तक कटौती करने का फैसला लिया है। कोटक महिंद्रा बैंक ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी। बैंक ने कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक घोषणा कर रहा है कि ग्रुप की टॉप लीडरशिप टीम ने एकजुट होकर सहायतापूर्ण रूप से अपने वेतन में 15 फीसदी कटौती करने का फैसला लिया है। यह कटौती वित्त वर्ष 2021 के लिए होगी। 
विज्ञापन


बैंक ने अपने बयान में आगे कहा कि उदय कोटक ने व्यक्तिगत तौर पर अपने वेतन के रूप में केवल एक रुपया ही लेने का फैसला किया है। कोटक महिंद्रा बैंक ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये दान देने के बारे में भी जानकारी दी। इससे पहले ग्रुप ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में भी 10 करोड़ रुपये जमा किए हैं। वहीं, खुद उदय कोटक भी व्यक्तिगत रूप से इस फंड में 25 करोड़ रुपये दान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में 6412 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
देश में संपूर्ण लॉकडाउन का आज 17वां दिन है। लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस के 547 नए मामले आए हैं और 30 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 6412 हो गई है। इसमें 5709 सक्रिय हैं, 504 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 199 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed