फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : Indians in cruise seek help from government

कोरोनावायरस: जापान में क्रूज में फंसे भारतीयों ने मोदी सरकार से लगाई मदद की गुहार

Sat, 08 Feb 2020 12:20 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 08 Feb 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Indians in cruise seek help from government
क्रूज डायमंड राजकुमारी - फोटो : PTI

जापान में क्रूज शिप 'डायमंड प्रिंसेज' में फंसे भारतीयों ने मोदी सरकार से बचाव की गुहार लगाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सरकार से मदद की अपील की है।

विज्ञापन


एक क्रू मेंबर बिनय कुमार सरकार ने फेसबुक पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने भारत सरकार से अपील किया कि हम गंभीर स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि यहां 160 भारतीय हैं। कोरोनावायरस का आतंक बढ़ता जा रहा है। हम भारत सरकार से इतनी ही मदद चाहते हैं कि हमें यहां से बाहर निकालकर अलग जगह रखा जाए। परिवार के लोग सदमे में हैं। हम डरे हैं। किसी भी तरह यहां से निकलना चाहते हैं। कृपया हमारी मदद करें।
विज्ञापन


बिनय कुमार सरकार पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में स्थित कांकी क्षेत्र के हटिपा गांव के निवासी हैं। फेसबुक पर वीडियो पोस्ट होते ही लाखों लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया। पश्चिम बंगाल के आपदा प्रबंधन मंत्री राजीव बनर्जी ने बिनय की अपील का संज्ञान लेते हुए कहा कि राज्य सरकार मदद के लिए तत्पर है। हम कोलकाता में जापानी वाणिज्यिक दूतावास से बात कर जल्द उनकी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले छह फरवरी को भी बिनय सरकार ने एक वीडियो शेयर किया था। बिनय ने कहा था कि 17 फरवरी को मैं घर जाने वाला था लेकिन अभी कुछ पता नहीं कि कब हमारी मदद की जाएगी और यहां से बाहर निकाला जाएगा।

विदेश मंत्री ने मामले का लिया संज्ञान 
विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि क्रूज में किसी भी भारतीय को कोरोनावायरस का संक्रमण नहीं है। कई भारतीय चालक दल और कुछ भारतीय यात्री #Coronirus के कारण जापान से अलग किए गए क्रूज जहाज #DiamondPrincess में सवार हैं। हमारे दूतावास द्वारा लगातार उनसे संपर्क किया जा रहा है। घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। 

क्रूज में अबतक 64 लोगों में हुई कोरोनावायरस की पुष्टि
जापान ने अपने एक अलग-थलग किए गए क्रूज जहाज पर तीन अन्य लोग कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए और इसके साथ ही जहाज में इससे संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। इससे एक ही दिन पहले जापान ने अपने इस क्रूज पर शुक्रवार को कोरोना वायरस के 41 नये मामले दर्ज किए थे।

इस बीच, चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 636 पहुंच गई है जिसमें एक डॉक्टर भी शामिल है। उन्होंने इस रोग के खतरे के बारे में पूर्व चेतावनी दी थी और इसके चलते उन्हें इस कम्युनिस्ट देश में चीनी अधिकारियों की कार्रवाई का सामना करना पड़ा था।


डॉल ली वेनलियांग (34) के साथ चीन सरकार के बर्ताव से पैदा हुए ऑनलाइन विवाद पर सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि वह मामले में जनता द्वारा उठाए गए संबद्ध मुद्दे की पूरी जांच के लिए एक जांच टीम भेज रही है। हजारों यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों के साथ लंगर डाले हुए दो जहाज हांगकांग और जापान में 14 दिनों से अलग थलग रखे गए हैं।

शुक्रवार को 41 मामलों की पुष्टि से पहले 20 संक्रमित यात्रियों को तोक्यो के पास डायमंड प्रिंसेस से उतारा गया। इस जहाज पर करीब 3700 लोगों के सवार होने की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि जापान एक अन्य जहाज पर सवार विदेशी यात्रियों को प्रवेश की इजाजत नहीं देगा क्योंकि उस पर वायरस के संदिग्ध रोगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed