फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Indian students who were brought back from China dance in Manesar Haryana

कोरोनावायरस: भारत वापस लौटे छात्रों में खुशी का माहौल, जमकर किया डांस, देखें वीडियो

Sun, 02 Feb 2020 06:14 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 02 Feb 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Indian students who were brought back from China dance in Manesar Haryana
Coronavirus: डांस करते छात्र - फोटो : ANI

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। इसी के चलते भारतीय यात्रियों के दूसरे जत्थे को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान रविवार सुबह दिल्ली पहुंची। इस फ्लाइट से 330 लोगों को दिल्ली लाया गया। इसमें 323 भारतीयों के अलावा मालदीव के सात नागरिक भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


विमान से उतरने के बाद इन सभी की स्क्रिनिंग की गई। इसके बाद इन्हें भारतीय सेना के मानेसर और आईटीबीपी के छाबला स्थित कैंप ले जाया गया। भारत वापस लौटने के बाद छात्रों में खुशी का माहौल है। छात्रों द्वारा जश्न मनाते हुए एक वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो में भारतीय सेना के मानेसर और आईटीबीपी के छाबला स्थित कैंप में मौजूद छात्र जमकर डांस कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र में खुशी में किस तरह डांस कर रहे हैं। भारतीय सेना की तरफ से यह वीडियो जारी किया गया है। 


मालदीव के राष्ट्रपति ने जताया आभार
भारत के विशेष विमान से सात मालदीवियन को वुहान से लाने की जानकारी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि 323 भारतीयों के साथ सात मालदीवियन को वुहान से वापस लाया गया। विदेश मंत्री के ट्वीट पर मालदीव के राष्ट्रपति ने रिट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर को धन्यवाद दिया और आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच की उत्कृष्ट मित्रता और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण है।


एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि दूसरा विशेष विमान दिल्ली हवाईअड्डे पर सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर पहुंचा। यह विमान वुहान (चीन) से तड़के 3.10 बजे रवाना हुआ था। इसके साथ ही अब तक वहां से 654 लोगों को भारत लाया जा चुका है। एयर इंडिया ने अब तक नई दिल्ली से वुहान के लिए दो बार उड़ान भरी है। चीन में कोरोनावायरस से अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण के 14,380 मामले सामने आ चुके हैं।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'मैं बीजिंग में भारतीय दूतावास, हुबेई प्रांत के स्थानीय अधिकारियों और यात्रियों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने लगाातर करीब 96 घंटे तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पेचीदा एयरलिफ्ट (लोगों को बाहर निकालने के कार्य) हमारे लिए किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed