फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Indian Railways convert five thousand coaches into isolation wards, will be deployed in rural areas

कोरोना: रेलवे ने पांच हजार डिब्बों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया, ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा तैनात

Sat, 11 Apr 2020 09:35 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 11 Apr 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Indian Railways convert five thousand coaches into isolation wards, will be deployed in rural areas
भारतीय रेलवे

भारतीय रेलवे ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिए 5000 डिब्बों को पृथक वार्ड में तब्दील किया है और स्वास्थ्य मंत्रालय से विचार-विमर्श करने के बाद इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात किया जा सकता है। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि महामारी से निजात पाने के लिए रेलवे ने 20 हजार डिब्बों को पृथक वार्ड में बदलने का लक्ष्य तय किया है जिनमें से 80 हजार बिस्तरों के साथ पांच हजार डिब्बे तैयार हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि इन डिब्बों को तब्दील करने का विचार यह था कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां कोविड-19 रोगियों की देखभाल की जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय हमें निर्देश देगा और हम इन रेलगाड़ियों को वहां तैनात कर देंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि वे अच्छी हालत में हों। उन्होंने कहा कि इस तरह के डिब्बों में इस्तेमाल के लिए रेलवे चादर भी उपलब्ध करा सकता है लेकिन वे केवल एक बार इस्तेमाल योग्य होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि रेलवे इस पर भी विचार कर रहा है कि गैर वातानुकूलित इन रेलगाड़ियों को गर्मी में किस तरह ताप से बचाया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे के अंदर चर्चा चल रही है कि क्या लाइफ लाइन एक्सप्रेस जैसी रेलगाड़ियां चलाई जा सकती हैं जहां चिकित्सक हर तरह के रोगियों की देखभाल करें या दुर्घटना राहत रेलगाड़ी जैसी व्यवस्था हो जो ऑपरेशन थिएटर से लैस होती हैं।

बहरहाल इस तरह का विचार त्याग दिया गया क्योंकि इसमें ज्यादा समय लगता। प्रत्येक रेलगाड़ी में दस डिब्बे होंगे और प्रत्येक डिब्बे में 16 रोगियों की क्षमता है। अधिकारियों ने कहा कि इन रेलगाड़ियों में चिकित्सकों एवं अन्य चिकित्साकर्मियों के लिए एक वातानुकूलित डिब्बा भी जोड़ा जा सकता है।


गौरतलब हो कि देश में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 1035 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7447 हो गई है। जिसमें  6565 सक्रिय हैं, 642 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 239 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed