फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus Indian railway to make ventilators, coaches to be isolation units in its coach factory

कोरोना: रेलवे का फैसला, अब कोच फैक्ट्री में अस्पतालों में उपयोग होने वाले बेड और वेंटिलेटर्स

Thu, 26 Mar 2020 12:49 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 26 Mar 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
coronavirus Indian railway to make ventilators, coaches to be isolation units in its coach factory
भारतीय रेल (फाइल फोटो) - फोटो : Shutterstock

रेलवे कोरोना वायरस के कारण अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए बेड से लेकर सेनिटाइजर्स जैसे सामान कम न पड़े इसकी व्यवस्था करने वाला है। रेलवे ने अपनी सभी उत्पादन इकाइयों, जोनल वर्कशॉप में मेडिकल संबंधी सामान बनाने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


मुख्य प्रबंधक  निशातपुरा कोच फैक्ट्री में भी इस तरह का सामान बनाया जाएगा। कोच फैक्ट्री के चीफ वर्कस मैनेजर मनीष अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य विभाग से उन सामानों की सूची मांगी है जिसकी की उन्हें आवश्यकता है। जैसे ही सूची मिल जाएगी उसे बनाने का कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे ने अपने डीजल शेड्स में सेनिटाइजर के निर्माण से आगे बढ़ते हुए स्वास्थ्य विभाग को सहयोग देने के लिए मरीजों के लिए शुरुआती क्रम में आवश्यक सामान की सप्लाई का अपनी उत्पादन इकाइयों में बनवाने का फैसला लिया है। ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एके तिवारी ने इस मामले में बताया कि सभी जोन के जीएम को आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि देश में बन रही परिस्थितियों से निपटने के लिए रेलवे की क्षमताओं को दिखाने की जरूरत आ गई है। 

आदेश में कहा गया है कि अस्पताल में उपयोग में आने वाले सामान का भारी संख्या में निर्माण  किया जाए। जिससे इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग हो सके और आम लोगों के हित में आ सके। यह ध्यान में रखा जाए कि शॉर्ट नोटिस पर बनाए जाने वाले सामान की सूची अलग से बनाई जाए।  


आदेश में साफतौर पर कहा गया है कि इस सामान की सप्लाई आवश्यक रूप से की जानी है। इसलिए इसका जल्द निर्माण शुरू किया जाए। फैक्ट्री में बिना मेट्रेस के सादा पलंग, मेडिकल ट्रॉली, आई-वी स्टैंडस, स्ट्रेचर्स, हॉस्पिटल फुट स्टेप्स, हॉस्पिटल बेड साइड लॉकर्स, वॉश वेसिन, वेंटिलेटर्स, मॉस्क, सैनिटाइजर्स आदि को बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed