फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus India : young man who returned from China postponed marriage in Thrissur, Kerala

Coronavirus : कोरोनावायरस की वजह से चीन से लौटे युवक को स्थगित करनी पड़ी शादी

Wed, 05 Feb 2020 02:40 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, त्रिशूर (केरल)
पीटीआई, त्रिशूर (केरल) Published by: देव कश्यप Updated Wed, 05 Feb 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus India : young man who returned from China postponed marriage in Thrissur, Kerala
कोरोनावायरस की वजह से स्थगित हुई शादी - फोटो : अमर उजाला

चीन से शुरू हुआ कोरोनावायरस का कहर धीरे-धीरे पुरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रहा है। केरल में अबतक इस वायरस से तीन लोगों के संक्रमित होने की खबर है। इसी बीच केरल में इसकी एक अनोखी ही कहानी सामने आई है  यहां दो सप्ताह पहले चीन से वापस आए एक युवक को स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुरोध पर अपनी शादी स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन


विज्ञापन



इस युवक को फिलहाल अपने घर में ही रहने को कहा गया है। कंदानगोडे ग्राम पंचायत में मंगलवार को उसकी शादी होनी थी। पंचायत से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्हें एक दिन पहले ही शादी की जानकारी मिली थी। सूत्रों के मुताबिक हमें तीन फरवरी को ही शादी की जानकारी मिली थी। स्वास्थ्य निरीक्षक ने तुरन्त जिला चिकित्सक अधिकारी (डीएमओ) से सम्पर्क किया और हमने उप निदेशक को एक पत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद, परिवार ने शादी स्थगित कर दी। युवक चीन के वुहान से 15000 किलोमीटर दूर यीवू में एक अकाउंटेंट की नौकरी करता है। वह 19 जनवरी को कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंचा था। चीन में हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में कोरोनावायरस के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।


सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने उससे कहा है कि सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य मानकों के तहत वह शादी नहीं कर सकता। इसके तहत चीन से लौटने वाले लोगों को स्वास्थ्य अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी होगी और 28 दिन तक घर में ही रहना होगा।

राज्य में अभी तक कम से कम 2,321 लोग घर में ही निगरानी में है और 100 को अस्पतालों द्वारा बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। चीन में इस घातक वायरस से अभी तक 492 लोगों की जान जा चुकी है और 24 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed