फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus india : Rajasthan Jharkhand among 14 states reporting no new Covid-19 deaths

कोरोना: देश के इन राज्यों में नहीं हुई कोविड से एक भी मौत, यहां जारी है महामारी का कहर

Sat, 27 Mar 2021 03:07 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 27 Mar 2021 03:07 PM IST
सार

  • राजस्थान और झारखंड समेत 14 राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं 
  • महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में तेजी से फैल रहा संक्रमण

विज्ञापन
coronavirus india : Rajasthan Jharkhand among 14 states reporting no new Covid-19 deaths
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। कोरोना के दैनिक मामले 62 हजार से अधिक आ रहे हैं।कोरोना वायरस को काबू करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के एक साल बाद भी हालात भयावह हैं। सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं और मौतों का आंकड़ा भी एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं और इन्हीं राज्यों में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,  शुक्रवार को 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं, जहां बीते दिन कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राजस्थान, जम्मू कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पुडुचेरी, लक्षदीप, सिक्किम, दमन-दीव, दादरा नगर हवेली, लद्दाख, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अंडमान और निकोबार दीप समूह और अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से एक भी मौत की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन


इन पांच राज्यों में संक्रमण का कहर जारी
देश पांच राज्यों - महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में रोजाना सामने आने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में और इजाफा हुआ है। देश भर के कुल सक्रिय मामलों में से 80.63 प्रतिशत इन पांच राज्यों से ही हैं। इन राज्यों में से महाराष्ट्र की हालात सबसे खराब हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को  36,902 कोरोना के नए मरीज मिले और 112 की संक्रमण के चलते मौत हो गई। राज्य में शुक्रवार को 17,019 लोग इस जानलेवा वायरस को मात देकर अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज 62 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 62,258 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कई महीनों बाद शनिवार को कोरोना मरीजों की यह संख्या सर्वाधिक है। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,19,08,910 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 291 लोगों की जान गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,61,240 पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed