कोरोना वायरस: राहुल गांधी ने की वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की सेवा लेने की पैरवी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि कोरोना संकट का नवोन्मेषी समाधान तलाशने के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और डेटा विशेषज्ञों को काम पर लगाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस एक चुनौती के साथ एक अवसर भी है।
The #Covid19 pandemic is a huge challenge but it is also an opportunity. We need to mobilise our huge pool of scientists, engineers & data experts to work on innovative solutions needed during the crisis.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 18, 2020विज्ञापन
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, कोविड-19 महामारी बहुत बड़ी चुनौती है, लेकिन यह एक अवसर भी है। हमें अपने वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और डेटा विशेषज्ञों को संकट के इस समय में नवोन्मेषी समाधान के लिए काम पर लगाने की जरूरत है। गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के अब तक 14000 से अधिक मामले आ चुके हैं और 480 लोगों की मौत हो चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.