{"_id":"5e7329128ebc3e72bb68816d","slug":"coronavirus-india-currently-is-in-stage-2-know-what-are-stages-of-covid-19-and-how-virus-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: जानें क्या हैं इस वायरस के चरण और कैसे होता है फैलाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: जानें क्या हैं इस वायरस के चरण और कैसे होता है फैलाव
Thu, 19 Mar 2020 03:17 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 19 Mar 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस के चार चरण हैं
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में कोरोना वायरस के 22 नए मामले सामने आए हैं। जिससे कुल संक्रमितों की संख्या अबतक 173 हो चुकी है। जिसमें 25 विदेशी नागरिक शामिल हैं। वहीं 15 लोगों को ठीक किया जा चुका है। दुर्भाग्यवश इस वायरस के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है। तीनों मृतकों की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा थी।
विज्ञापन
हालांकि फिलहाल राहत भरी खबर यह है कि विदेशों के मुकाबले भारत में स्थिति नियंत्रण में है। हम अभी इसके दूसरे चरण में हैं। यदि हम अभी थोड़ी सी सतर्कता बरतेंगे तो इसे स्थिति को काबू में किया जा सकता है वरना इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इस वायरस के संक्रमण के तीन से ज्यादा चरण हैं। जानें क्या हैं इसके चरण और कैसे होता है इसका फैलाव।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के प्रसार के चरण
पहला चरण- विदेश से आए संक्रमित
इस चरण में उन लोगों को रखा गया है जिन्होंने विदेश यात्रा की है। खासतौर पर वो लोग जो कोरोना प्रभावित देशों से आ रहे हैं या फिर लौट रहे हैं।
दूसरा चरण- स्थानीय फैलाव
दूसरे चरण में वो प्रभावित लोग हैं, जिन्हें पहले चरण वालों से संक्रमण फैला है। यह लोग परिजन, दोस्त और संपर्क में आए हुए लोग भी हो सकते हैं। मसलन: रेल, मेट्रो, टैक्सी या लिफ्ट के जरिए, इत्यादि।
विज्ञापन
तीसरा चरण- सामुदायिक फैलाव
इस चरण में लोगों के बीच जाने-अनजाने यह संक्रमण फैलना शुरू होता है। मसलन: विदेश से आने वाले संक्रमित व्यक्ति से प्रभावित हुए परिजनों द्वारा अन्य तक इस संक्रमण का पहुंचना। तीसरे चरण में यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि संक्रमित व्यक्ति को संक्रमण कहां और किससे फैला है। मान लीजिए किसी सब्जी बेचने वाले को किससे संक्रमण मिला है यह पता लगाना लगभग असंभव होगा।
चौथा चरण- महामारीइस चरण में यह वायरस महामारी का रूप ले लेता है। वहीं पांचवे और छठे चरण में स्थिति काफी भयावह हो जाती है। चीन, इटली और यूरोप इससे जूझ रहे हैं।