फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   -CoronaVirus Covid 19 Cases Today in India Latest News: Spike of 96551 cases and 1209 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 4562415

CoronaVirus in India: देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में 96551 नए मामले

Fri, 11 Sep 2020 12:54 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Sep 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
-CoronaVirus Covid 19 Cases Today in India Latest News: Spike of 96551 cases and 1209 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 4562415
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : PTI

देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को एक बार फिर एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। शुक्रवार को 96,551 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 45 लाख 62 हजार से अधिक हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आंकड़े के अनुसार, अब तक 35 लाख 42 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,209 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 76,271 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 45,62,415 हो गए हैं, जिनमें से 9,43,480 लोगों का उपचार चल रहा है और 35,42,664 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर 77.65 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.67 फीसदी है। वहीं, 20.68 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में साढ़े 11 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 10 सितंबर तक कुल 5,40,97,975 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से गुरुवार को एक दिन में 11,63,542 नमूनों की जांच की गई। 

राज्यवार पिछले 24 घंटे में हुई मृत्यु की स्थिति
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 1,209 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 495 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कर्नाटक के 129, उत्तर प्रदेश के 94, पंजाब के 88, आंध्र प्रदेश के 68, तमिलनाडु के 64, पश्चिम बंगाल के 41, दिल्ली के 28, हरियाणा के 25, मध्यप्रदेश के 21, असम के 18, छत्तीसगढ़ के 16, गुजरात के 15, राजस्थान के 14, जम्मू्-कश्मीर तथा तेलंगाना 13-13, केरल के 12, ओडिशा के 11, बिहार के 10, गोवा तथा गोवा के छह-छह, झारखंड तथा उत्तराखंड के पांच-पांच, मणिपुर के चार, चंडगीगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश के तीन-तीन और लद्दाख तथा मेघालय में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

अब तक इन राज्यों में इतने लोगों की हुई मौत
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कुल 76,271 मौतों में से सर्वाधिक 28,282 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद तमिलनाडु में 8,154, कर्नाटक में 6,937, आंध्र प्रदेश में 4,702, दिल्ली में 4,666, उत्तर प्रदेश में 4,206, पश्चिम बंगाल में 3,771, गुजरात में 3,164 और पंजाब में 2,149 लोगों की मौत हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, मध्यप्रदेश में कोविड-19 से अब तक 1,661, राजस्थान में 1,192, तेलंगाना में 940, हरियाणा में 907, जम्मू-कश्मीर में 845, बिहार में 785, ओडिशा में 591, झारखंड में 517, छत्तीसगढ़ में 493 , असम में 414, केरल में 396 और उत्तराखंड में 377 लोगों की मौत हुई है।


वहीं, पुडुचेरी में 353, गोवा में 268, त्रिपुरा में 173, चंडीगढ़ में 83, हिमाचल प्रदेश में 66, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में, मणिपुर में 44, लद्दाख में 36, मेघालय में 20, नगालैंड में 10, अरुणाचल प्रदेश में नौ, सिक्किम में सात और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed